उपस्वास्थ्य केंद्र खरोरा में अचानक निरीक्षण: उपाध्यक्ष एवं विधायक कार्यालय प्रभारी सुमित सेन ने ली व्यवस्थाओं की सख्त समीक्षा

खरोरा: उपस्वास्थ्य केंद्र खरोरा में गुरुवार को अचानक औचक निरीक्षण किया गया। नगर पंचायत खरोरा उपाध्यक्ष एवं विधायक कार्यालय प्रभारी सुमित सेन के नेतृत्व में पूरे स्वास्थ्य केंद्र का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान सुमित सेन ने सबसे पहले ड्यूटी रजिस्टर की जांच की। सभी डॉक्टरों, नर्सों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा, “मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसेवा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

केंद्र में सफाई की खराब स्थिति देखकर संबंधित कर्मचारियों को फटकार लगाई गई। पानी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए सुमित सेन ने तुरंत अधिकारी, कर्मचारी व ठेकेदार को बुलवाया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी लंबित समस्याओं के शीघ्र निराकरण का सख्त निर्देश जारी किया।

एडमिट मरीजों से की गई बातचीत
निरीक्षण के दौरान सुमित सेन ने भर्ती मरीजों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और उनकी हाल-चाल जानी। उन्होंने पूछा कि अस्पताल में कोई समस्या तो नहीं है? डॉक्टर-नर्स समय पर आते हैं या नहीं? इलाज में कोई कमी तो नहीं छूट रही?

सभी एडमिट मरीजों ने पूर्ण संतोष व्यक्त किया। मरीजों ने कहा,
“यहाँ सभी व्यवस्थाएँ ठीक हैं। हम स्वस्थ महसूस कर रहे हैं। डॉक्टर और नर्स समय पर आते हैं, व्यवहार बहुत अच्छा है और इलाज में कोई कमी नहीं है।” साथ बने पार्षद राकेश देवांगन उपस्थित रहे

प्रभारी अनुपमा धनजय ने रखी समस्या
उपस्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अनुपमा धनजय ने रात्रि ड्यूटी पर डॉक्टरों की कमी की समस्या उठाई। सुमित सेन ने उन्हें तुरंत आश्वासन दिया कि इस मुद्दे पर माननीय विधायक महोदय से चर्चा कर जल्द ही समाधान निकाला जाएगा।

सुमित सेन ने कहा कि सभी मुद्दों को विधायक जी के संज्ञान में लाया जाएगा और जीवनदीप समिति की विधायक जी से समय ले कर इन समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाएगा।हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

निरीक्षण के अंत में सुमित सेन ने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिया, “पूरी निष्ठा और professionalism के साथ ड्यूटी निभाएं। जनता की सेवा ही हमारा लक्ष्य है। कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

स्थानीय लोगों ने इस अचानक निरीक्षण का स्वागत किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सुमित सेन के प्रयास से उपस्वास्थ्य केंद्र खरोरा जल्द ही बेहतर सुविधाओं वाला मॉडल केंद्र बनेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *