Uttar Pradesh Crime Today महिला ने बेटे बेटी के साथ फांसी लगाकर दी जान, जानिए क्या है मामला

Uttar Pradesh Crime

Uttar Pradesh Crime Today महिला ने बेटे बेटी के साथ फांसी लगाकर दी जान, जानिए क्या है मामला

Uttar Pradesh Crime Today बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले के थाना विशेश्वरगंज अंतर्गत ग्राम धनुही निवासी एक महिला ने शुक्रवार को घरेलू कलह से परेन होकर अपने बेटे और बेटी के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई है।

Uttar Pradesh Crime Today घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार वारदात के समय मृतक महिला के पति घर पर मौजूद नहीं थे। घर पर महिला अपने बच्चों के साथ अकेली थी।

https://jandhara24.com/news/109790/the-dead-body-of-the-middle-aged-found-in-the-breaking-kachana-pond-sensation-spread-in-the-area/

Uttar Pradesh Crime Today विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम धनुही निवासी खुशबू निशा (28) पत्नी सलमान कई माह से पारिवारिक कलह से परेशान थी। शुक्रवार को खुशबू निशा घर पर अपने बेटे और बेटी के साथ मौजूद थी। उस समय उसके ससुर शकील अहमद पुत्र सलामत भी घर पर नहीं थे।

Uttar Pradesh Crime Today तभी दोपहर में दो बजे के आसपास महिला ने अपने पांच वर्षीय बेटे रिजवान और तीन वर्षीय बेटी अल्सीफा के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद ससुर घर पहुंचा तो उसने दरवाजा बंद देखा। खिड़की से झांकने पर उन्होंने बहू और पोते को फांसी के फंदे से झूलते देखा। अहमद ने पुलिस को इसकी सूचना दी।

थानाध्यक्ष श्यामदेव चौधरी, चौकी इंचार्ज पुलिस टीम के साथ पहुंचे। फील्ड यूनिट की टीम भी गांव पहुंची। इसके बाद शवों को फंदे से नीचे उतरवाया गया। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मालूम हो कि पति घर से बाहर रहकर मजदूरी करता है।

Jai Kanhaiyalal’s जय कन्हैयालाल की हाथी घोड़ा पालकी के नारे से गूंज उठा पूरा नारायणपुर
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि जिस तरह शव फंदे से लटक रहे थे, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले महिला ने अपने बेटे और बेटी को फंदे पर लटका दिया। इसके बाद स्वयं उसने फांसी लगाकर जान दे दी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU