काउंटिंग सेंटर के बाहर हंगामा, ममता का आरोप- यह जीत नहीं, वोटों की लूट

कोलकाता। पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बीच सियासी तनाव बढ़ गया है। काउंटिंग सेंटर से बाहर निकलते ही ममता बनर्जी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि यह जीत अनैतिक और गैरकानूनी है।

ममता बनर्जी ने दावा किया कि बीजेपी ने 100 से ज्यादा सीटों पर वोटों की लूट की है। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि कई बार चुनाव आयोग से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उन्होंने दोबारा काउंटिंग की मांग करते हुए कहा कि राउंड के दौरान धोखाधड़ी की गई है और यह पूरा मामला चुनावी अनियमितता का है। ममता ने केंद्रीय बलों और प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए।

वहीं, राज्य में 293 सीटों पर मतगणना जारी है। रुझानों में बीजेपी ने मजबूत बढ़त बनाई हुई है। पार्टी कई सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है और कई पर आगे चल रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस पीछे दिखाई दे रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *