:रमेश गुप्ता:
दुर्ग। जिले में रविवार देर रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विजय अग्रवाल ने प्रशासनिक सर्जरी
करते हुए 5 थानों के टीआई और 2 चौकी प्रभारियों सहित कुल 11 पुलिस अधिकारियों का
तबादला कर दिया। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और सभी अधिकारियों
को नई जगह पर पदभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
आदेश के अनुसार तबादले
- निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा – रक्षित केंद्र दुर्ग से थाना प्रभारी, भिलाई नगर
- निरीक्षक रामेंद्र कुमार सिंह – रक्षित केंद्र दुर्ग से थाना प्रभारी, जामुल
- निरीक्षक बसंत कुमार बघेल – रक्षित केंद्र दुर्ग से थाना प्रभारी, अमलेश्वर
- निरीक्षक प्रशांत मिश्रा – भिलाई नगर से स्थानांतरित होकर वैशाली नगर थाना प्रभारी

- निरीक्षक राजेश मिश्रा – थाना जामुल से हटाकर रक्षित केंद्र दुर्ग
- निरीक्षक प्रकाशकांत – थाना पुलगांव से हटाकर रक्षित केंद्र दुर्ग
- उप निरीक्षक अमित अंदानी – वैशाली नगर से ट्रांसफर होकर थाना प्रभारी पुलगांव
- उप निरीक्षक खेलन साहू – पुलगांव से अंजोरा चौकी प्रभारी
- सहायक उप निरीक्षक राजकुमार देशमुख – पुलगांव से नगपुरा चौकी प्रभारी
- सहायक उप निरीक्षक संतोष साहू – अंजोरा चौकी प्रभारी से साइबर सेल, दुर्ग
- सहायक उप निरीक्षक मनोज यादव – नगपुरा चौकी प्रभारी से थाना भिलाई-3
प्रशासनिक दृष्टि से तबादला
एसपी कार्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि यह तबादले प्रशासनिक दृष्टि से किए गए हैं। दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह कदम जिले में पुलिसिंग को और अधिक कुशल, समन्वित और प्रभावी बनाने के लिए उठाया गया है।
त्योहारी सीजन और सुरक्षा की तैयारी
आदेश में यह भी उल्लेख किया गया कि आगामी त्योहारी सीजन और कानून-व्यवस्था संबंधी तैयारियों को देखते हुए यह सर्जरी की गई है, ताकि जिले में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को और मज़बूत किया जा सके।