Toxic Movie : यश की फिल्म में तारा सुतारिया का किलर लुक आउट

Toxic Movie : मुंबई: कन्नड़ सुपरस्टार यश (Yash) की बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic) को लेकर उत्साह चरम पर है। मेकर्स ने फिल्म की स्टारकास्ट से पर्दा हटाते हुए अब बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया (Tara Sutaria) का पहला आधिकारिक लुक रिवील कर दिया है। तारा का यह अवतार सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Toxic Movie : हाथ में बंदूक और आंखों में गुस्सा: ‘रेबेका’ के रूप में दिखीं तारा
तारा सुतारिया का जो पोस्टर सामने आया है, उसमें वे अब तक के सबसे बोल्ड और इंटेंस लुक में नजर आ रही हैं। फिल्म में उनके किरदार का नाम ‘रेबेका’ है। पोस्टर में तारा हाथ में बंदूक थामे हुए हैं, जो उनके एक्शन पैक्ड रोल की ओर इशारा कर रहा है।

मेकर्स ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा— “पेश है तारा सुतारिया, रेबेका के किरदार में – बड़ों के लिए एक जहरीली परी कथा।” फैंस तारा के इस ‘बैड-ऐस’ लुक को देखकर काफी एक्साइटेड हैं।

लेडी लीड्स की फौज: कियारा, नयनतारा और हुमा भी शामिल
फिल्म ‘टॉक्सिक’ की सबसे बड़ी खासियत इसकी तगड़ी स्टारकास्ट है। डायरेक्टर गीतू मोहनदास ने फिल्म में चार पावरफुल एक्ट्रेसेस को शामिल किया है। तारा सुतारिया से पहले मेकर्स कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी और साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा का फर्स्ट लुक भी जारी कर चुके हैं। हर एक्ट्रेस का लुक फिल्म की डार्क और एक्शन थीम के हिसाब से बिल्कुल अलग रखा गया है।

19 मार्च 2026 को मचेगा तहलका
सुपरस्टार यश की यह फिल्म 1970 के दशक के गोवा के ड्रग माफिया और गैंगवार पर आधारित बताई जा रही है। फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विनर गीतू मोहनदास कर रही हैं। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *