You are currently viewing Tiger encounter 7 इंसानों का शिकार करने वाले बाघ का होगा एनकाउंटर
Tiger encounter 7 इंसानों का शिकार करने वाले बाघ का होगा एनकाउंटर

Tiger encounter 7 इंसानों का शिकार करने वाले बाघ का होगा एनकाउंटर

Tiger encounter ऑपरेशन में 400 फॉरेस्ट रेंजर्स

Tiger encounter बगहा (वाल्मिकीनगर)। बिहार के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व का बाघ आदमखोर हो गया है। इसने बीते 9 महीने में 8 लोगों पर हमले किए। इनमें से 7 की मौत हो गई। इसने दो दिन में ही दो लोगों को मार डाला है। इन घटनाओं से लोगों में जबर्दस्त गुस्सा है। उन्होंने शुक्रवार को वन विभाग के ऑफिस और गाडिय़ों में तोडफ़ोड़ कर दी।

Tiger encounter लोगों का गुस्सा देखते हुए शुक्रवार को चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन पीके गुप्ता ने बाघ को मारने का आदेश दे दिया है। 26 दिनों से 400 वनकर्मियों की टीम इसे तलाश कर रही है। यह बाघ 5 अक्टूबर की देर रात घर में सो रही 12 साल की बच्ची को जबड़े में दबाकर ले जा रहा था। लोगों के शोर मचाने पर उसने शव छोड़ दिया। शुक्रवार सुबह बाघ ने डूमरी गांव के संजय महतो (35) पर खेत में हमला कर दिया। संजय की मौके पर ही मौत हा गई।

Tiger encounter लोगों का गुस्सा देखते हुए भाग गए वन विभाग के अफसर

Tiger encounter गुस्साए लोगों ने वन विभाग के कार्यालय और चेक नाका पर तोडफ़ोड़ की। वन विभाग की गाडिय़ों को भी निशाना बनाया जा रहा है। इन घटनाओं का वीडियो बनाने वाले युवकों के साथ मारपीट की जा रही है। लोगों के गुस्से को देख सभी वन कर्मी और वन विभाग के अधिकारी मौके से भाग निकले हैं। ये अधिकारी अलग-अलग गांव में छिपे हुए हैं। उस जगह से निकलने के लिए बाहर रास्ता भी नहीं है, क्योंकि लगातार हो रही बारिश के कारण नदियां अपने उफान पर है। ऐसे में पहाड़ी नदियों को पार करना आसान नहीं है।

 

अब तक 400 लोगों को रेस्क्यू में लगाया गया

Tiger encounter बाघ का रेस्क्यू आज लगातार 26 दिनों से चल रहा है। इस काम में पहले 75 लोगों को लगाया गया। लेकिन जैसे-जैसे बाघ चकमा देने लगा, रेस्क्यू टीम बढ़ती गई। फिलहाल 400 लोगों को इस काम में लगाया गया है। इनमें लगभग 250 वन कर्मी स्थानीय हैं, जिन्हें वन विभाग ने ठेके पर बहाल किया है। इसमें वनप्रमंडल एक और प्रमंडल दो के वन कर्मियों को शामिल किया गया है।

Leave a Reply