अनूपपुर। जिले के बिजुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सीता मढ़ी पिकनिक स्पॉट पर पिकनिक मनाने गए रेलवे के तीन कर्मचारी जिसमें से एक व्यक्ति की डूबने से हुई मौत हो गई। मृतक का नाम समरेंद्र सिंह नेगी s/o देवेंद्र सिंह नेगी जो बिलासपुर का रहने वाला था और बिजुरी रेलवे में गार्ड के पद पर पदस्त था। बिजुरी पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर शव का पी.एम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिजुरी लाया गया।
बिजुरी रेलवे में पदस्थ तीन सुरक्षाकर्मी समरेंद्र सिंह, अमित चंद्रा भारती और दीप चंद्रशेखर मंगलवार की दोपहर पिकनिक मनाने कनई नदी के सीतामढ़ी पिकनिक स्पॉट गए थे। तीनों नदी में नहा रहे थे। इसी दौरान 45 वर्षीय समरेंद्र सिंह का पैर गहराई में चला गया और वह डूबने लगा। साथी को डूबता देख अन्य दोनों सुरक्षाकर्मियों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन काफी गहराई में जाने से उसका शव भी नहीं मिल पा रहा था। घटना के बाद अमृत चंद्र और दीप चंद्रशेखर ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मृतक के शव को बाहर निकाला।
बता दें सीतामढ़ी पिकनिक स्पॉट में पूर्व में कई लोगों की नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने की वजह से मौत हो चुकी है। इसके बाद यहां प्रशासन ने पानी के गहरे होने या हादसे के दौरान डूबने की चेतावनी के संबंध में नोटिस बोर्ड लगाया गया था। इसके बावजूद यहां बड़ी संख्या में पिकनिक के लिए लोग पहुंच रहे थे।