फैक्ट्री से लोहे का सामान चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार का माल बरामद

रमेश गुप्ता भिलाई । फैक्ट्री से लोहे का सामान चोरी कर कबाड़ी को बेचने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 50 हजार रुपये मूल्य का चोरी का माल बरामद किया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक की भी संलिप्तता सामने आई है।

पुलिस के अनुसार केम्प-2 छावनी निवासी घनश्याम साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 8 जून की रात छावनी बस्ती स्थित उनकी वर्कशॉप से लोहे के कटिंग जॉब, स्क्रैप तथा अन्य लोहे की सामग्री चोरी हो गई थी। शिकायत पर थाना जामुल में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने लोकेश यादव उर्फ बाली तथा रवि विश्वकर्मा उर्फ खील्लू को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने एक विधि से संघर्षरत बालक के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपियों ने चोरी का सामान कबाड़ी परवेज खान एवं सुरेश पाण्डेय को बेचने की जानकारी दी।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया लोहे का कटिंग जॉब, स्क्रैप एवं अन्य सामग्री बरामद कर ली। बरामद मशरूका की कुल कीमत लगभग 50 हजार रुपये आंकी गई है।

मामले में चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी परवेज खान को भी आरोपी बनाया गया है।जामुल पुलिस ने आरोपी लोकेश यादव (23), रवि विश्वकर्मा (20) एवं परवेज खान (37) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने आर्थिक लाभ प्राप्त करने और अवैध रूप से धन अर्जित करने की नीयत से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।पुलिस ने बताया कि मामले की सफलता में थाना जामुल की टीम की सतर्कता, मुखबिर तंत्र की सक्रियता तथा त्वरित विवेचना की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *