सक्ती -सक्ती को जिला बनाने का सपना छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद देख रहे लोगों को 15 साल डॉ रमन सिंह भाजपा कार्यकाल में सिर्फ हर विधानसभा लोकसभा चुनावों में झूठा आश्वासन मिलता रहा जब डॉ चरण दास महन्त सक्ती से चुनाव जीत कर कॉग्रेस की सरकार बनी तब यह सक्ती जिला बना तत्काल अस्थायी रूप से जिला मुख्यालय खोलने के कार्यालय के लिये जेठा स्थित भवनों में संचालन शुरू किया तब भाजपा के कथित नेताओं ने नगरवासियों को भ्रमित कर जिला मुख्यालय 8 किमी दूर करने के नाम पर विरोध किया नगर बन्द किया और 2023 में भाजपा नेताओं ने जनसभाओं में कहा भाजपा सरकार बनेगी को सारे जिला कार्यालय शहर में होंगे भोली भाली जनता ने सही माना और विधानसभा लोकसभा चुनावों में एकतरफा समर्थन दिया
जिला कॉग्रेस कमेटी के महामंत्री गिरधर जायसवाल ने तंज कसते1 कहा कि आज वो भाजपा नेता कहा छुपे हैं जब अपने पार्टी के कार्यालय के लिये नगर में जमीन नहीं दिला पाए शासन सत्ता का दुरूपयोग कर शासकीय भूमि पर अपना कार्यालय बना रहे है कॉग्रेस सरकार के कार्यकाल में महिला महाविद्यालय के लिए अभी भी एक स्कूल भवन में संचालित है जिला अस्पताल को सकती ने नजदीक टेमर में स्थापित किया जाना था भूमाफियाओं और अधिकारियों के साठगांठ ने सकरेली से दूर खेत मे बना दिया जहां सारे उच्चधिकारियों नेताओं और भूमाफियाओं ने औने पौने दामों पर ग्रामीणों के खेतों को खरीद लिया है जायसवाल ने कहा कि नगर वासियों को भ्रमित कर अपने निमंत्रण कार्ड में जेठा न लिखने में शर्म आ रही