मुंबई:बाॅलीवुड की सबसे बहुप्रतिक्षित फिल्म रामायण का टीजर जारी हो गया है. फिल्म के इंट्रोडक्शन टीजर ने लोगों को इमोशनल कर दिया. इस टीजर में भव्य संगीत के साथ उतना ही भव्य VFX का प्रयोग किया गया. इंट्रोडक्शन टीजर जारी होते ही सोशल मीडिया में फिल्म को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.
नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित इस महाकाव्य फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम की भूमिका में नजर आने वाले हैं.

श्री राम के किरदार में रणवीर
माता सीता के किरदार में दक्षिण भारत की फेमस स्टार साई पल्लवी नजर आएगी. जबकि सनी देओल, यश, रवि दुबे और अरुण गोविल जैसे दिग्गज कलाकारों ने भी महत्वपूर्ण किरदार निभाए हैं.
https://youtu.be/8HiWKbDTc7w?si=58Kgc-paiJTSvoD4
विश्व स्तर पर हो रही है तैयारी
– फिल्म को विशेष रूप से IMAX और अन्य प्रीमियम फॉर्मेट्स के लिए शूट किया जा रहा है।
– पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में वैश्विक स्तर पर रिलीज़ होगा।
– न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर पर बिलबोर्ड टेकओवर और भारत के 9 शहरों में फैन स्क्रीनिंग्स के साथ इसका ग्लोबल लॉन्च हुआ।
https://x.com/TheNameIsYash/status/1940669638897234392
स्टार स्टड और टीम
– निर्देशक: नितेश तिवारी
– प्रोडक्शन: नमित मल्होत्रा (प्राइम फोकस स्टूडियो), DNEG (8 ऑस्कर विजेता VFX स्टूडियो) और यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस।
क्या खास होगा?
– राम और रावण की अमर लड़ाई को आधुनिक तकनीक और ग्रैंड विजुअल्स के साथ दिखाया जाएगा।
– भारतीय संस्कृति की इस गाथा को वैश्विक दर्शकों के लिए नए अंदाज में पेश किया जाएगा।