मेले की खुशियां मातम में बदलीं: झूला टूटने से मची अफरा-तफरी, आधा दर्जन लोग घायल



जांजगीर चाम्पा। छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शिवरीनारायण मेले में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब आकाश झूला अचानक टूट गया। झूला टूटते ही उस पर सवार छह लोग नीचे गिर पड़े। हादसे में दो युवतियां और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि तीन अन्य लोगों को भी चोटें आई हैं। गंभीर रूप से घायल दोनों युवतियों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोग और प्रशासन सक्रिय हो गए। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार घायल युवतियां मलदा गांव की निवासी हैं, जो शिवरीनारायण मेला देखने आई थीं। घायलों में चंद्रकांता कश्यप और भूमिका कश्यप के नाम सामने आए हैं। फिलहाल प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *