जमीन में बंटवारा मांगने को लेकर पिता ने बेटे पर टांगी से प्राण घातक हमला किया ।

हिंगोरा सिंह : लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गुमगरा कला में 24 मई दिन रविवार को जमीन में बंटवारा मांगने को लेकर पिता ने अपने ही बेटे पर टांगी से प्राण घातक हमला कर घायल कर दिया।
परिजनों ने एंबुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु लखनपुर लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सर गंभीर चोट होने के कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक चंद्रिका सिंह टेकाम उम्र 56 वर्ष जो अपने पिता जगदीश प्रसाद टेकाम से अपनी जमीन को लेकर बटवारा मांग रहा था।
इसी दौरान गुस्साये पिता ने अपने ही बेटे के सर में टांगी से ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया अत्यधिक खून निकलने पर परिजनों ने उपचार हेतु एंबुलेंस के माध्यम से लखनपुर अस्पताल लाया।
जहां डॉक्टरों के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।
टांगी के हमले से घायल चंद्रिका के सर में 20 टांके लगाए गए।
सर में गंभीर चोट होने कारण जिला अस्पताल रेफर किया गया।
साथ ही घटना की सूचना लखनपुर पुलिस को दी गई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि आरोपी जगदीश प्रसाद ने पहली पत्नी की मृत्यु के बाद दूसरी शादी की थी पहली पत्नी से एक पुत्र और एक पुत्री है और दूसरी पत्नी से पांच पुत्री एक पुत्र है।
जब भी पहले पत्नी के पुत्र चंद्रिका टेकाम ने जमीन बंटवारा करने की बात कही उसके पिता ने उसके साथ मारपीट करते हुए जमीन बंटवारा से मना कर दिया।
पूर्व मेंभी बटवारा मांगने पर चार बार पिता के द्वारा अपने बेटे के साथ मारपीट किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *