जिले में बेहतर चिकित्सा सुविधा देकर गौतम अस्पताल ने बनाई अपनी अलग पहचान

महानगरों की तर्ज पर अत्याधुनिक मशीनों का इलाज में हो रहा प्रयोग

भानुप्रतापपुर। नगर में स्थित निजी गौतम अस्पताल पिछले कई वर्षों से जिले के पिछड़े व संवेदनशील क्षेत्र में लोगो को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान कर रहा है। बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए कई बार गौतम हॉस्पिटल के संचालक डॉ अनिल गौतम को सम्मानित किया गया है, जो कि नगर के लिए बड़े गौरव की बात है। इस सम्बंध में डॉ अनिल गौतम ने बताया कि मानव सेवा ही परम सेवा व कर्त्तव्य है। इसी उद्देश्य से पिछले कई वर्षों से लोगो की सेवा करते आ रहे है। उन्होंने बताया कि पहले हायर उपचार के लिए लोगो को बाहर महानगरों की ओर जाना पड़ता था, जिसके चलते उन्हें शारीरिक मानसिक एवं आर्थिक परेशानिया हो रही थी। समय व लोगो कि मांग के अनुसार संस्थान में वे तामाम सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है ताकि लोगों को बाहर महानगरों की ओर ना जाना पड़े।

अस्पताल में मरीजों को मिलती हैं ये सुविधाएं

अंचल में आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित व सुप्रसिद्ध गौतम हॉस्पिटल के ब्लड बैंक में ब्लड कॉम्पोनेंट्स से संबंधित मरीजों को भी सुविधा प्राप्त हो रही है, जो क्षेत्रवासियों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो रही है। इसके अलावा अस्पताल में प्रमुख रूप से डायलेसिस यूनिट, ब्लड बैंक, नेत्र विभाग, सोनोग्राफ़ी, सिटी स्केन, डिजिटल एक्स-रे, स्त्री रोग विभाग, पैथोलोज़ी लैब, आइसीयु, सुसज्जित ऑपरेशन थियेटर, अनुभवी डॉक्टरों एवं प्रशिक्षित स्टाप के टीम, समय-समय पर विशेषज्ञ डॉक्टरों के शिविर आदि की सुविधा भी मरिजो को दी जा रही है। शासन की आयुष्मान योजना का लाभ भी अस्पताल में दिया जाता है जिससे ग़रीब व आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों का इलाज संभव हो पता है। प्रत्येक माह के 9 व 24 तारीख को निःशुल्क 15 महिलाओं की सोनो ग्राफी भी की जाती है।

छोटी सी जगह से हुई थी अस्पताल की शुरुवात

वर्षो पहले नगर के बाजार पारा में गौतम हॉस्पिटल की शुरुआत एक छोड़ी सी जगह से की गई। लोगो की मांग व आवश्यकता के अनुसार हॉस्पिटल में सुविधाओं का विस्तार होते गया। अनुभवी डॉक्टर, प्रशिक्षित स्टाप की टीम के साथ बड़ी-बड़ी अत्याधुनिक मशीन भी स्थापित की गई। आज हॉस्पिटल में गहन चिकित्सा कक्ष, सामान्य एवं जटिल प्रसव, फोको मशीन से मोतियाबिंद के ऑपरेशन, शल्य विभाग, 24 घंटे एम्बुलेंस व आपातकालीन सेवा उपलब्ध है। कोरोना काल में भी अस्पताल व चिकित्सकों ने बेहतर कार्य किया था जिसके चलते गौतम हॉस्पिटल व डॉक्टर अनिल गौतम को देश-प्रदेश से अब तक कई अवार्ड मिल चुके है। बस्तर में बेस्ट हॉस्पिटल, बेस्ट चिकित्सक के साथ ही हेल्थ प्राइड अवार्ड भी दिया जा चुका है। गौतम हॉस्पिटल नगर सहित क्षेत्रवासियों के लिए वरदान से कम नही है।

मरीजों ने जताया अस्पताल प्रबंधन का आभार

अब तक सैकड़ों मरीज गौतम अस्पताल से ठीक होकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे है। एक ओर क्षेत्र के शासकीय अस्पताल में अनुभवी व विशेषज्ञ डॉक्टर अपनी सेवा देने में कतराते है, वही दूसरी ओर डॉक्टर अनिल गौतम एवं उनके अनुभवी टीम के द्वारा यह प्रयास रहता है कि नगर सहित क्षेत्रवासियों को अच्छी से अच्छी सेवा कैसे उपलब्ध कराई जा सके। उनकी इस सेवा से ठीक हुए कई मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया है जिसमे प्रमुख रूप से बस्तर सेना के अध्यक्ष गौरव चोपड़ा, भावेश सोनी, शरत चंद्र बाला, डॉ. कंचन कुलदीप, अनुसुईया बोगा, सूरजबती, मुकेश सिंह, इरशाद ख़ान, गीता भुआर्य, कृष्णा यादव, मुहम्मद हुसैन, पूजा विश्वास, भारती मंडल, फ़हमीदा बानो जैसे कई मरीज शामिल है।

गौतम अस्पताल के चिकित्सक कई बड़े ऑपरेशन में रहे सफल

संचालक डॉ. अनिल गौतम ने सेवा व समर्पण भाव से कार्य करते हुए रोगमुक्त बस्तर बनाने का संकल्प लिया और वर्ष 2006 से अस्पताल का संचालन शुरू किया। लोगो के प्यार व आर्शीवाद से ऐसे कई सफल ऑपरेशन किये गए है, जिसमें वर्ष 2006 में 8 किलोग्राम का तापतिल्ली एवं 2008 में 5 किलोग्राम का ओबेरियन सिस्ट का सफल ऑपरेशन किया गया। 2026 में अंडाशय के गठान को सफलता पूर्वक निकाला गया। इसके साथ ही कई हार्ट अटैक व जहर सेवन के मरिजो को आधी रात में आईसीयू में बेहतर इलाज मिला जिसके चलते उनकी जान बच पाई। कई सीरियस महिलाओं का सफलता पूर्वक सी सेक्शन से डिलीवरी कराया गया जिन्होंने अस्पताल प्रबंधन की काफ़ी सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *