पेट्रोल-डीजल पर टैक्स कटौती का फैसला ऐतिहासिक, सीएम विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री का जताया आभार

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में की गई भारी कटौती के निर्णय का स्वागत किया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए इसे देश के 140 करोड़ नागरिकों को सीधे राहत पहुंचाने वाला एक ऐतिहासिक कदम बताया है।

मुख्यमंत्री ने लिखा कि डीजल को एक्साइज ड्यूटी से पूरी तरह मुक्त करना और पेट्रोल पर शुल्क 10 रुपये घटाकर मात्र 3 रुपये प्रति लीटर करने का निर्णय सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से देश के प्रत्येक परिवार, किसान, श्रमिक और मध्यम वर्ग को व्यापक राहत मिलेगी। वैश्विक संकट के इस दौर में भी उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ न बढ़ने देना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संवेदनशीलता और दूरदर्शिता को दर्शाता है।

सीएम साय ने छत्तीसगढ़ की जनता की ओर से इस जनहितकारी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम जनसेवा के प्रति केंद्र सरकार के अटूट समर्पण का प्रमाण है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *