एक पिकअप ,एक लक्जरी कार के साथ ◾उत्तर प्रदेश व मध्यप्रदेश के 6 आरोपी गिरफ्तार◾
दिलीप गुप्ता
सरायपाली :- सरायपाली का सिंघोड़ा थाना क्षेत्र ओडिशा से गांजा तस्करी का एक बड़ा मार्ग बन गया है । ऐसा कोई दिन नहीं जाता जिस दिन सिंघोड़ा पुलिस द्वारा गांजा तस्करों पर कार्यवाही नहीं होती । एक ओर सिंघोड़ा पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही तो वहीं दूसरी ओर सरायपाली न्यायालय द्वारा पूर्व गांजा प्रकरणों में कड़े सजा का निर्णय भी लगातार आ यह है किंतु इसके बावजूद सीमा में गांजा तस्करी नहीं रुक रही है । पुलिस द्वारा लगातार सजगता व सक्रियता के चलते प्राय प्रत्येक दिन इस तरह गांजा तस्करी पर कार्यवाही की जा रही है । इसी परिपेक्ष्य में आज फिर सिंघोड़ा पुलिस को बहुत बड़ी सफलता हांथ लगी है । एक पिकअप वाहन व एक कार के साथ ही एक करोड़ रुपए से अधिक के गांजा के साथ 6 अंतरराज्यीय तस्करी को गिरफ्तार किया गया है । इन आरोपियों द्वारा तरबूज के नीचे 225 किलो गांजा छुपाकर लाया जा रहा था । पिकअप को एक कार बाकायदा आगे चलते हुवे पायलटिंग की सुविधा आरोपियों को दे रही थी वह भी सिंघाड़ा पुलिस की नजरों से
इस संबंध में सिंघोड़ा टीआई संतोष सिंग जानकारी देते हुवे बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना सिंघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 2 क्विंटल 25 किलोग्राम गांजा जब्त कर 6 अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजे की कीमत लगभग 1 करोड़ 12 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
मुखबिर से मिली जानकारी के अनुसार तस्कर उड़ीसा के संबलपुर से उत्तरप्रदेश के चित्रकूट गांजा ले जाने की तैयारी में थे। तस्करी के लिए आरोपियों ने पिकअप वाहन में तरबूज के नीचे गांजा छिपाकर रखा था, वहीं पुलिस को भ्रमित करने के लिए एक कार से पायलटिंग भी कराई जा रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने एनएच-53 स्थित रेहटीखोल के पास नाकाबंदी कर दोनों वाहनों को रोका। जांच के दौरान पिकअप वाहन से प्लास्टिक बोरियों में भरा गांजा बरामद हुआ। दोनों वाहनों में सवार 6 आरोपी क्रमशः
1- हरि बाबू वर्मा पिता नन्चान वर्मा उम्र 50 बाना बम चित्रकुट रघुराज नगर थाना नयागांव किया सतना (मध्यप्रदेश)
2-रामबाबू वर्मा पिता गगन वर्मा उम्र 48 वर्ष नयागांव जिला सतना (ml)
3-सतीश गुप्ता पिता हरिशंकर गुप्ता उम्र 35 सीतापुर थाना करगी जिला चित्रकुट (UP)
4- धनश्याम गुप्ता पिता रामा गुप्ता उम्र 35 वर्ष दिन रानीपुर भट्ट सीतापुर बाम चौकी सीतापुर थाना करमी जिला चितपुर (उत्तर प्रदेश)
5 -ओमसुख गुप्ता पिता रमाकान्त गुप्ता उम्र 24 अलीगंज थाना बांदा (उत्तर प्रदेश) तथा
6 – योगेश कुशवाहा पिता राम प्रकाश कुश्वाहा उम्र 23वर्ष शानि रामलीला मैदान सुंदरी चौरान थाना बांदा ( उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी) एवं 29 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
टीआई संतोष सिंग ने बताया कि महासमुंद पुलिस द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि ऐसे मामलों में आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।