नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार होने वाला आरोपी चढ़ा चारामा पुलिस के हत्थे

चारामा। शादी का झांसा देकर नाबालिग की अस्मत से खेलने वाले एक आरोपी को चारामा पुलिस ने चंद घंटों के भीतर धर दबोचा है। आरोपी दुष्कर्म की घटना के बाद फरार हो गया था, जिसे पुलिस की विशेष टीम ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया और अब वह सलाखों के पीछे है।
​मजदूरी के दौरान जाल में फंसाया, 6 माह की गर्भवती हुई पीड़िता
​मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता अपनी नानी के घर रहकर मकान निर्माण कार्य में मजदूरी करती थी। इसी दौरान उसकी पहचान आरोपी प्रवीण कुरेटी (22 वर्ष), निवासी ग्राम बड़भूम (बालोद) से हुई। आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता को अपने साथ रखा और लगातार शारीरिक शोषण किया।
​क्रूरता की हद तब पार हो गई जब पीड़िता 6 माह की गर्भवती हो गई। पीड़िता द्वारा शादी का दबाव बनाने पर आरोपी ने उसे अपनाने के बजाय गाली-गलौच की, जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।
​पुलिस की त्वरित कार्यवाही: घेराबंदी कर आरोपी दबोचा गया
​मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में एक विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों के जाल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और 23 अप्रैल 2026 को आरोपी प्रवीण कुरेटी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस (BNS) की विभिन्न धाराओं 137(2), 87, 64(2)(ड), 296, 351(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

​इस सफल कार्यवाही में निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, सायबर सेल निरीक्षक यशवंत श्याम, सउनि सागर निषाद, ज्योति मिश्रा सहित आरक्षक दयानंद व अन्य टीम सदस्यों का विशेष योगदान रहा।

​कांकेर पुलिस की अपील:
पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 9479155125 पर दें। आपकी गोपनीयता सुरक्षित रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *