नई दिल्ली: मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस दिया है। कांग्रेस द्वारा लोकसभा सचिवालय को यह नोटिस सौंपे जाने के बाद सदन की स्थिति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
सचिवालय के सूत्रों के अनुसार, महासचिव को नोटिस प्राप्त होने के बाद अध्यक्ष ओम बिरला ने स्वयं को सदन की कार्यवाही के संचालन से अलग कर लिया है। इसी के चलते मंगलवार को वह सदन के कामकाज का संचालन करने के लिए आसन पर नहीं आए। विपक्ष के इस आक्रामक रुख ने संसद की राजनीतिक हलचल को बढ़ा दिया है।