Surguja District: निरूपा सिंह बनी सरगुजा जिला पंचायत की अध्यक्ष, देवनारायण यादव बने जिला पंचायत उपाध्यक्ष

निरूपा सिंह बनी सरगुजा जिला पंचायत की अध्यक्ष, देवनारायण यादव बने जिला पंचायत उपाध्यक्ष

हिंगोरा सिंह
अम्बिकापुर।। सरगुजा जिला पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए आज हुए निर्वाचन में भाजपा समर्थित निरूपा सिंह जिला पंचायत की अध्यक्ष चुनी गई हैं ।
वहीं उपाध्यक्ष पद पर देवनारायण यादव को निर्वाचित घोषित किया गया।

(जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह )

(जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह )

दोनो ही पदों के लिए कांग्रेस समर्थित सदस्य भी चुनाव मैदान में थे जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस समर्थित शिवभरोस बेक व उपाध्यक्ष पद के लिए अनिमा केरकेट्टा ने भी नामंकन भरा था दोनों पदों के लिए अलग-अलग समय पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई जिसमें निरूपा सिंह को 09 व शिवभरोस को 05 मत मिले वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए देवनारायण यादव को 11 जबकि अनिमा केरकेट्टा को 03 मत मिले।

(जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव)

(जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री देवनारायण यादव)

निर्वाचन के उपरांत निर्वाचन अधिकारी सुनील नायक द्वारा दोनों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

Related News

Related News