:देवाशीष झा:
राजनांदगांव: सरकार द्वारा धान और चने का बीज बीज निगम द्वारा सप्लाई किया जाता है। बहुत सारे किसान सरकारी बीज पर निर्भर रहते हैं। कांग्रेस ने आरोप लगाया है भाजपा की शह पर राजनांदगांव बीज निगम किसानों को घून कीड़े लगे चने का बीज सप्लाई कर रहा है।

कांग्रेस शहर अध्यक्ष कुलबीर छाबड़ा ने आरोप लगाया है जब आज हमने बीज निगम में छापा मारा तो बीज निगम चने के खराबी और अच्छे बीज को छलनी से छान कर पैकिंग कर रहे थे। वहां पर कांग्रेसियों ने वर्तमान समय के एक्सपायरी वाली भी पर्ची जप्त की है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाया.