अल्ट्राटेक रावन द्वारा ऊँचाई पर कार्य की सुरक्षा हेतु, फॉल प्रोटेक्शन रेस्क्यू डिवाइस का सफल प्रदर्शन

अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड रावन सीमेंट वर्क्स के यूनिट परिसर में सुरक्षा मानकों को और मजबूत बनाने की दिशा में टीम उदयोगी द्वारा “फॉल प्रोटेक्शन रेस्क्यू डिवाइस” का सफल प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ऊँचाई पर कार्य करते समय कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित बचाव प्रक्रिया की समझ विकसित करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत कक्षा सत्र से हुई, जिसमें विशेषज्ञों द्वारा फॉल प्रोटेक्शन सिस्टम, सुरक्षा उपकरणों के सही उपयोग तथा जोखिम नियंत्रण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके पश्चात साइट पर लाइव डेमोंस्ट्रेशन आयोजित किया गया, जिसमें कन्वेयर संरचना जैसी ऊँची जगह से सुरक्षित बचाव की प्रक्रिया का व्यावहारिक प्रदर्शन दिखाया गया।

डेमोंस्ट्रेशन के दौरान प्रतिभागियों ने देखा कि किस प्रकार विशेष रेस्क्यू डिवाइस के माध्यम से दुर्घटना की स्थिति में फंसे व्यक्ति को सुरक्षित और शीघ्रता से नीचे उतारा जा सकता है। इस अभ्यास में विभिन्न सुरक्षा उपकरणों जैसे सेफ्टी हार्नेस, एंकर पॉइंट, लाइफलाइन आदि का प्रभावी उपयोग दर्शाया गया।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने बताया कि अल्ट्राटेक सीमेंट में ‘सुरक्षा पहले’ सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम कार्यस्थल पर शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस प्रकार के प्रायोगिक प्रशिक्षण से कर्मचारियों में आत्मविश्वास बढ़ता है और आपात स्थिति से निपटने की तैयारी मजबूत होती है।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और ठेकेदार कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी की तथा सुरक्षा उपायों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

अल्ट्राटेक सीमेंट भविष्य में भी इस तरह के नवाचारपूर्ण और प्रभावी सुरक्षा कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यस्थल की सुरक्षा और जागरूकता को निरंतर सुदृढ़ करता रहेगा। सेफ्टी और एचआर विभाग के सहयोग से इस प्रशिक्षण का आयोजन किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *