कांकेर में तैनात एसएसबी जवान की इलाज के दौरान मौत, वॉलीबॉल खेलने के बाद बिगड़ी थी तबीयत

Death due to diarrhea in Bilaspur :

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल मोर्चे पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के एक जवान की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृत जवान की पहचान नवीन कुमार के रूप में हुई है, जो अंतागढ़ क्षेत्र के गोड़बिनापाल कैंप में पदस्थ थे।

मिली जानकारी के अनुसार, जवान नवीन कुमार कैंप के मैदान में साथियों के साथ वॉलीबॉल खेल रहे थे। खेल खत्म होने के करीब 5 मिनट बाद उन्हें सीने में तेज दर्द महसूस हुआ और उनकी स्थिति बिगड़ने लगी। कैंप के अधिकारियों ने तुरंत उन्हें उपचार के लिए अंतागढ़ अस्पताल पहुंचाया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद जवान को मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि नवीन कुमार एसएसबी की 28वीं वाहिनी में सेवारत थे और मूल रूप से दिल्ली के निवासी थे। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अन्य विभागीय औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद जवान के पार्थिव शरीर को उनके गृह ग्राम भेजने की तैयारी की जा रही है। इस दुखद घटना के बाद कैंप के साथी जवानों और परिजनों में शोक की लहर है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *