चारामा में सोनकर समाज ने धूमधाम से मनाया श्रीरामनवमी महोत्सव

श्रीरामनवमीं महोत्सव का पावन पर्व सोनकर समाज चारामा द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह से मनाया गया। समाज के सभी सामाजिक जन नगर के मॉ शीतला माता मंदिर पर स्थित सोनकर समाज भवन में सुबह एकत्रित होकर 11 बजे से युवा संगठन द्वारा समाज भवन से पुरे नगर मे भव्य बाईक रैली डीजे के साथ निकाली गई इस दौरान सभी के हाथो मे भगवा ध्वज लहरा रहा था।

बाइक रैली राम जानकी मंदिर से सदर लाइन होकर वापस समाज भवन पहुंचा ।01 बजे से समाज भवन मे भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना भजन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्र के विधायक सावित्री मडावी, अध्यक्षता तुलसी माली अध्यक्ष सोनकर समाज, विशिष्ट अतिथि चेतन सोनकर प्रदेश महामंत्री छ ग सोनकर समाज ,भुनेश्वर नागराज अध्यक्ष नगर पंचायत चारामा, ठाकुर राम कश्यप उपाध्यक्ष ज प चारामा ,नगर उपाध्यक्ष अंजु धर्मेन्द्र सोनकर, नरेन्द्र यादव पुर्व गौ सेवा आयोग सदस्य, रानू कमलेश सेन पार्षद यशवंत साकार डीएसपी , नगर पार्षद , गितेश्वरी सोनकर, तुलसी धर्मेन्द्र कुंजाम, लोकेश सोनकर, चंद्रीका देवांगन, मंजु सुभाष सोनकर, पूर्व सोनकर अध्यक्ष नारायण

सोनकर, पूर्व पार्षद शिव सोनकर, सुभाष सोनकर, धर्मेन्द्र सोनकर,अंजू नाग महिला शहर
अध्यक्ष कांग्रेस,अर्जुन देवांगन, उपस्थित रहे। अतिथियों ने भगवान श्री राम और मॉ शीतला मंदिर परिसर मे पुजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।शुभांरभ के अवसर पर नगर अध्यक्ष भुनेश्वर नागराज द्वारा सोनकर समाज को पूर्व और वर्तमान घोषणा मिलकर 3 लाख रु की राशि की घोषणा,भवन का भूमिपूजन निर्माण आदि हेतु विधायक द्वारा 02 लाख रूपये की घोषणा की गई। उपाध्यक्ष जनपद पंचायत ठाकुर राम कश्यप के द्वारा नगद 10000 रु समाज को दान दिया गया, सभी अतिथियो का समाज की ओर से स्वागत किया गया, जिसके बाद सभी अतिथियों ने समाज के सम्बोधित करते हुए समाज के एक सुत्र में बधे रहने की बात कही।

विधायक सावित्री मंडावी ने कहाँ कि समाज हमे जीवन का अनुशासन सिखाता है। समाज की परिपाठी को हमेशा बनाये रखे, भगवान रामचंद्र के आदर्शों पर चलकर समाज की उन्नति का रास्ता बनाये । विधायक ने समाज की मॉग पर वार्ड कमांक 13 में स्थित सोनकर समाज भवन के विस्तार हेतु 02 लाख रूपये की घोषणा की। वही नगर पंचायत अध्यक्ष भुनेश्वर नागराज ने समाज के सभी लोगों को एक सूत्र में रहने कहा गया व धन्यवाद देते हुए सम्बोधित किया

इस दौरान समाज के प्रतिभाशाली छात्र छात्राओ को एवं समाज के शासकीय नौकरी में पदस्थ अधिकारी कर्मचारी को प्रतीक चिन्ह एव प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए समाज के सभी छात्र छात्राओ को आगे आने की अपील की। साथ ही मान.विधायक का समाज को सहयोग व निरंतर समाज मे उनकी सहभागिता के लिए प्रतीक चिन्ह से उनका व सभी अतिथि का सम्मान एवं समाज के शासकीय अधिकारी कर्मचारी, आर्थिक सहयोग करने वाले

दानदाताओ का समाज द्वारा सम्मान किया गया सम्बोधन कार्यकम के बाद शाम 05 बजे से भव्य कलश शोभा यात्रा डीजे और भगवा ध्वज व भव्य झाकी के साथ समाज भवन से निकाली गई। जो कि पुरे नगर में देर रात 09 बजे तक भ्रमण करते हुए समाज भवन में समाप्त हुई। रात्रि में सभी ने रामनवमी के अवसर पर अपने अपने घरो मे रंगोली सजाकर दीप जलाये, जमकर आतिशबाजी हुई ।

इस आयोजन को सफल बनाने में वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेन्द्र सोनकर, घनश्याम बगरिया, जितेन्द्र सोनकर, महामंत्री बिरेन्द्र सोनकर, मंत्री बसंत सोनकर, सुभाष सोनकर, महेश सोनकर, अनूप सोनकर, ललित सोनकर, देवा सोनकर, मनोज सोनकर, राजेश सोनकर, विनोद सोनकर, कैलाश सोनकर,शम्भु सोनकर सहित
समाज की सभी महिला पुरुष पदाधिकारीयो का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन महेश सोनकर द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *