सिंघोड़ा पुलिस को मिली एक बड़ी सफलता गुजरात जा रही कार्रवाई सवा 9 करोड़ के आभूषण जप्त

0 गुप्त चैंबर बनाकर की जा रही थी तस्करी 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली= सीमा स्थित सिंघोड़ा पुलिस को चेकिंग के दौरान रेहटीखोल नाके में ओडिशा से गुजरात जा रही एक वैक्सवैगन आर कार से 9 करोड़ 17 लाख रुपए मूल्य के अधिक राशि का रेडीमेड आभूषण जप्त किए जाने की बहुत बड़ी सफलता मिली है ।


इस संबंध में सिंघोड़ा टीआई संतोष सिंह ने जानकारी देते हुवे बताया कि महासमुंद जिले में अवैध गतिविधियों एवं सीमावर्ती क्षेत्रों से हो रहे अवैध परिवहन पर रोक लगाने चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान सिंघोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एनएच-353 स्थित रेहटीखोल नाका में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक वैक्सवैगन कार से करीब 9 करोड़ 17 लाख रुपए से अधिक मूल्य के सोने के आभूषण बरामद किए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17 मई 2026 को उड़ीसा की ओर से आ रही वोक्सवैगन कार क्रमांक GJ 03 NP 4230 को रोककर जांच की गई। कार में सवार तीन व्यक्तियों से पूछताछ के दौरान पुलिस को संदेह हुआ। तलाशी लेने पर कार की पिछली सीट में बनाए गए चेंबर में रखे दो पीठू बैग बरामद हुए, जिनमें छह प्लास्टिक बॉक्स में विभिन्न प्रकार के सोने के आभूषण रखे मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *