(Shri Ram Story) आलीखूंटा में हुआ श्रीराम कथा का पांच दिवसीय आयोजन

(Shri Ram Story)

(Shri Ram Story)  आलीखूंटा में हुआ श्रीराम कथा का पांच दिवसीय आयोजन

(Shri Ram Story)  राजनांदगांव। तुमड़ीबोड़ के करीब ग्राम आलीखुंटा में पांच दिवसीय कथा का समापन गुरुवार को हुआ। डोंगरगढ़ के भंडारपुर निवासी पं. मनोज शर्मा आयोजन के कथावाचक थे। धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों और सतयुग की कथा का रसपान किया। इसी तरह ग्राम पेटेश्री में भी भागवत कथा का आयोजन हुआ।

(Shri Ram Story) ग्राम आलीखूंटा में बिसौहा राम साहूए बिहारी साहू व ग्रामवासियों ने मिलकर श्रीराम कथा का कार्यक्रम आयोजित किया। कथावाचक पं. शर्मा ने प्रकाश डालते हुए श्रोताओं को भगवान श्रीराम की लीलाओं से जोड़ा। 19 फरवरी को कथा का आरंभ गुरु वंदना के साथ हुआ। पांच दिवसीय आयोजन के दौरान कथावाचक श्री शर्मा ने कहा कि, श्रीराम कथा के श्रवण से मानव को नयी दिशा मिलती है।

(Shri Ram Story)  उन्होंने सतयुग के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि, सती माता भगवान शंकर जी के साथ कथा श्रवण करने गयी पर कथा नहीं सुन पायीं। परिणाम स्वरूप भ्रमित हो गईं। इसलिए कथा में आस्था लेकर जाओ तब विश्वास बढ़ेगा। फिर संदेह मिटेगा…तब भगवत दर्शन का लाभ मिलेगा। माता सती की शंका का निवारण माता पार्वती के रुप में दूसरा जन्म में हुआ।

कथावाचक पं. शर्मा ने कहा कि ज्ञान जब तक शब्दात्मक है तब तक शांति नही मिलती, इसलिए परमानंद के लिए ज्ञान को क्रियात्मक बनाना चाहिए। कथा भगवान श्रीकृष्ण की हो या भगवान श्रीराम की. कथा ही जीव मात्र को सुख प्रदान करती है। उन्होंने सतयुग के प्रसंगों सहित द्वापर, त्रेता युग के संदर्भ पर भी चर्चा कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने अंत में कहा कि प्रेम राज्य ही राम राज्य है।

इसी तरह ग्राम आलीखूंटा के करीब ही ग्राम पंचायत पेटेश्री में 16 फरवरी से भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है जिसका समापन शुक्रवार को होगा। भगवान की लीलाओं और जीवन को सार्थक करने के उपदेश सुनने यहां आसपास के ग्राम के नागरिकों की बड़ी संख्या में भीड़ जुट रही है। जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष मदन साहू दोनों ही आयोजनों में व्यासपीठ से आशीष ग्रहण कर कथा श्रवण किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU