:हिंगोरा सिंह:
अंबिकापुर: भाजपा के “सेवा पखवाड़ा अभियान” अंतर्गत “साहित्यकार सम्मान व कवि सम्मेलन” का आयोजन भारतेंदु भवन में सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, अंबिकापुर महापौर श्रीमती मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर तथा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह के आतिथ्य में आयोजित किया गया।

इस अवसर पर सरगुजा सांसद चिंतामणी महाराज ने साहित्यकारों का सम्मान करते हुए कहा कि साहित्यकार समाज का दर्पण होता है जो समाज को दिशा दिखाता है। जिले व नगर के मूर्धन्य साहित्यकारों का सम्मान कर आज मैं भी स्वयं गौरवांवित हूं।
भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से प्रारंभ हुए सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम अंतर्गत रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान, बुद्धिजीवी सम्मेलन सहित जनता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जिसमें साहित्यकारों का सम्मान कार्यक्रम भी एक कड़ी है।

अपनी लेखनी से समाज में परिवर्तन व क्रांति लाने वाले आप सभी रचनाकारों का मैं भाजपा परिवार की ओर से कोटि कोटि अभिनंदन करता हूँ। इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर ने कहा कि साहित्य और समाज एक दूसरे के पूरक हैं, बिना साहित्य के जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। जिला उपाध्यक्ष व सेवा पखवाड़ा अभियान के प्रभारी विनोद हर्ष ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो हमेशा साहित्यकारों को सम्मानित व प्रतिष्ठित कर उनका मान-सम्मान बढ़ाती है। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला संवाद प्रमुख संतोष दास सरल ने तथा आभार प्रदर्शन हिन्दी साहित्य परिषद सचिव कवि अंचल सिन्हा ने किया।

कार्यक्रम में जिले व नगर के कई वरिष्ठ साहित्यकारों के साथ-साथ उभरते युवा कवियों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया जिनमें देवेन्द्र नाथ दुबे, डॉ सपन सिन्हा, राजेश पांडे अब्र, डॉ योगेन्द्र सिंह गहरवार, रंजीत सारथी, राजेश तिवारी, श्रीमती संध्या सिंह, एसपी जयसवाल, डॉ सुधीर पाठक, विनोद तिवारी, प्रताप पांडे, कृष्ण कांत पाठक, श्रीमती गीता दुबे, श्रीमती पूनम दुबे, श्रीमती मनसा शुक्ला, श्रीमती अनिता मन्दिलवार, श्रीमती राज लक्ष्मी पांडे, श्रीमती माधुरी जयसवाल, श्रीमती पूनम पांडे,

श्रीमती सीमा तिवारी, श्रीमती अंजू पांडे, राजेन्द्र विश्वकर्मा, मुकुंद लाल साहू, रविन्द्र तिवारी, जय गुप्ता, चंद्र भूषण मिश्रा, शिशुपाल गुप्ता, आर एल विश्वकर्मा, अजय श्रीवास्तव, आकाश द्विवेदी, आंचल गुप्ता, सौम्या सोनी, सेजल सिंह, विकेश गुप्ता तथा अतुल चौबे प्रमुख थे। कार्यक्रम के दौरान साहित्यकार डॉ अंचल सिन्हा व संस्कृति श्रीवास्तव द्वारा लिखित पंचतंत्र के सरगुजिहा अनुवाद पुस्तक का विमोचन अतिथियों द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान साहित्यकार एसपी जयसवाल द्वारा सरगुजिहा भाषा में रचित पुस्तक ‘सीता दाई’ का विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंबिकेश केशरी, वरिष्ठ पार्षद आलोक दुबे, मनीष सिंह, जन्मेजय मिश्रा, नीलेश सिंह, विकास पांडे, गोल्डी बिहाड़े, मधु चौदाहा, शैलेश सिंह, निश्चल प्रताप सिंह, रविन्द्र गुप्त भारती, रूपेश दुबे, दिनेश शुक्ला, मार्कण्डेय तिवारी, अभिषेक सिंह देव, सर्वेश तिवारी, मयंक जयसवाल, जतिन परमार तथा रवि विश्वकर्मा सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
