Sensex : सेंसेक्स 494 अंक की गिरावट के साथ 81,006 पर बंद

निफ्टी भी 221 अंक गिरा, बीएसई स्मॉल कैप 814 अंक टूटा

नई दिल्ली। सेंसेक्स आज यानी 17 अक्टूबर को 494 अंक की गिरावट के साथ 81,006 के स्तर प

र बंद हुआ। निफ्टी भी 221 अंक गिरा, ये 24,749 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई स्मॉल कैप 814 अंक गिरकर 56,589 के स्तर पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में गिरावट और 9 में तेजी रही। एनएसई के आईटी सेक्टर को छोड़कर सभी सेक्टर गिरावट के साथ बंद हुए। रियल्टी सेक्टर सबसे ज्यादा 3.76 प्रतिशत गिरा।
एशियाई बाजारों में भी गिरावट रही
एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारती एयरटेल और आईसीआईसी आई बैंक ने बाजार को सबसे ज्यादा नीचे गिराया। जबकि, इंफोसिस, लार्सन एंड टुब्रो और टेक महिंद्रा ने बाजार को ऊपर खींचा। एशियाई बाजार में जापान के निक्केई में 0.69 प्रतिशत की गिरावट रही। कोरिया का कोस्पी 0.041 प्रतिशत और चीन का शंघाई कम्पोजिट 1.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। 16 अक्टूबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.79 प्रतिशत चढ़कर 43,077 पर और नैस्डैक 0.28 प्रतिशत चढ़कर 18,367 पर बंद हुआ। एनएसई के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों ने 16 अक्टूबर को ?3,435 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों ने 2,256 करोड़ के शेयर खरीदे।

Related News