रायपुर। रायपुर रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक (सीनियर डीसीएम) अवधेश कुमार त्रिवेदी को यात्री सुविधाओं में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। रायपुर स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य और छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार बागडोदिया के साथ विहंगम योग के उमेश अग्रवाल और उनकी टीम ने उन्हें विदाई सम्मान दिया।
अवधेश कुमार त्रिवेदी का तबादला नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे गोरखपुर में चीफ फ्रेट ट्रांसपोर्ट मैनेजर (CFTM) के पद पर हुआ है। सम्मान समारोह के दौरान उन्हें महाराजा अग्रसेन का दुपट्टा, फूलों का गुच्छा, स्मृति चिह्न और शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया।
यात्री सुविधाओं के लिए समर्पित रहा कार्यकाल अवधेश कुमार त्रिवेदी ने रायपुर रेल मंडल में वाणिज्य विभाग की जिम्मेदारी संभालते हुए पिछले दो वर्षों से अधिक समय से यात्रियों की निरंतर सेवा की। इस दौरान उन्होंने रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए और नई सफलताएं हासिल कीं। उनका मुख्य उद्देश्य रायपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को बिना किसी बाधा के संपूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा।
गोरखपुर में भी छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा का भरोसा चैंबर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार बागडोदिया ने अवधेश कुमार त्रिवेदी के कार्यकाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि अवधेश कुमार त्रिवेदी ने अपने कार्यकाल में हमेशा जनहित और यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता दी। बागडोदिया ने उम्मीद जताई कि वह गोरखपुर में रहकर भी छत्तीसगढ़ की जनता की सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे।
इस अवसर पर रायपुर रेल मंडल के अधिकारी, चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्य और विहंगम योग से जुड़े गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।