मुंबई पुलिस को धमकी मिली, एजेंसियां जांच में जुटीं, आतंकी संगठन भी दे चुका है धमकी
मुंबई। मुंबई पुलिस को बुधवार को 26/11 जैसा आतंकी हमला करने की धमकी दी गई है। कंट्रोल रूम में फोन करके एक व्यक्ति ने कहा कि अगर सीमा हैदर वापस नहीं आईं तो भारत बर्बाद हो जाएगा। 26/11 जैसा हमला दोबारा होगा। जांच एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। इससे पहले 11 जुलाई को बलूचिस्तान से आतंकी संगठन ने एक वीडियो जारी करके भारत को धमकी दी थी। एक हथियारबंद आतंकी सीमा हैदर को पाकिस्तान वापस भेजने की बात कह रहा था।
https://aajkijandhara.com/nada-notice-to-wrestler-vinesh-phogat/
आतंकी धमकी देता है कि अगर सीमा और उसके चार बच्चों को पाकिस्तान को नहीं सौंपा गया तो इसका अंजाम पाकिस्तान में मौजूद हिंदुओं और दूसरे गैर मुस्लिमों को भुगतना होगा। इधर, सीमा का दावा है कि पबजी गेम के जरिए उसका संपर्क नोएडा में रहने वाले सचिन से हुआ। दोनों में प्यार हुआ। इसके बाद सीमा चार बच्चों को लेकर नेपाल पहुंची। वहां से बस के जरिए भारत आई और नोएडा में सचिन से शादी के बाद वहां 50 दिन रही। राज खुला तो सीमा और सचिन को गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल, दोनों जमानत पर हैं।
आतंकी संगठन की धमकी
बलूचिस्तान से एक आतंकी संगठन ने वीडियो जारी किया। यह वीडियो करीब 50 सेकेंड का है। इस वीडियो में चार से पांच नकाबपोश दिख रहे हैं। सभी के हाथों में राइफल नजर आती हैं। बीच में बैठा एक शख्स कहता है कि हमारे जखरानी कबीले की एक लड़की पाकिस्तान से दिल्ली गई है। ये बात समझ लो कि अगर तुमने हमारी लड़की वापस नहीं की तो जहां-जहां हिंदू या दूसरे मजहबों के लोग मौजूद हैं, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। इज्जत प्यारी है तो वो लड़की (सीमा हैदर) और उसके बच्चे वापस कर दो। हम बलोच कौम हैं, तुम्हें छोड़ेंगे नहीं। पाकिस्तान कौम जिंदाबाद, बलोच कौम जिंदाबाद।