Secondary School Kasavahi : धूमधाम से मनाया माध्यमिक शाला कसावाही का 50 वीं वर्षगाठ

Secondary School Kasavahi :

Secondary School Kasavahi :  धूमधाम से मनाया माध्यमिक शाला कसावाही का 50 वीं वर्षगाठ

 

Secondary School Kasavahi :  चारामा !  माध्यमिक शाला कसावाही स्कूल के 50 वी वर्षगाठ को ग्राम कसावाही के ग्रामीणो के द्वारा स्वर्ण जयंती के रूप मे धुमधाम से मनाया गया। ग्राम कसावाही, प्रधानडोंगरी और दमकसा के ग्रामीणो और कसावाही माध्यमिक शाला के प्राधान पाठक एवं शिक्षको के संयुक्त तत्वाधान मे कसावाही माध्यमिक शाला स्कुल की 50वी वर्षगांठ मनाने का निर्णय लिया गया। जिसे बडे धुमधाम से रविवार 10 सितम्बर को मनाया गया। जहाँ स्कुल के शुभारंभ दिनाँक 29 अगस्त 1973 को जब ग्राम कसावाही मे उस समय के शिक्षको और ग्रामीणो के अथक प्रयास से माध्यमिक शाला स्कुल का शुभारंभ हुआ था, तब से लेकर आज दिनॉक तक उस संस्था मे अध्यापन कराने वाले शिक्षको और उस संस्था मे पढकर उच्च शासकीय पदो सहित राजनीतिक एव अन्य पदो पर पदस्थ कर्मचारियो, जनप्रतिनिधियो का सम्मान किया गया।

Secondary School Kasavahi :  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के प्रथम शिक्षक श्री माखनलाल गजबिए प्रथम प्रधान पाठक जिनके सहयोग से संस्था का शुभारम 1973 में हुआ था। अध्यक्षता ललित नारायण गोटी सरपंच, विशेष अतिथि कृष्ण कुमार बनपेला सेवानिवृत्त प्रथम शिक्षक, सेवा निवृत्त बी एसपी कर्मचारी कृष्णा गोटी, कमल सुकदेवे बीआरसी, जवाहर दरियो अपर संचालक जनसम्पर्क विभाग, ब्रम्हानद नेताम पुर्व विधायक, अवध गोटी ग्राम पटेल, गौतम गोटी ग्राम पटेल, दिलावर दरियो, नोहर उईके गायता, धनवा गोटी गायता, मयारामगोटी गायता, सहित एसडीएम राकेश गोलछा, तहसीलदार हर्षलता वर्मा, तहसीलदार उमाकात जायसवाल, नायाब तहसीलदार निशा भार्गव एव ग्रामीण जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारभ माँ सरस्वती के छायाचित्र की पुजा अर्चना कर किया गया।

Secondary School Kasavahi :  संस्था के प्रधान पाठक केजुराम सिन्हा के द्वारा स्वागत उद्बोधन मे सन् 1973 मे संस्था की शुरूआत से अब तक का स्कुल का सफर और उसकी सफलता पर प्रकाश डाला गया। और वर्तमान मे पढ रहे बच्चो को इस स्कूल से पढकर उच्च पदो पर जाने वाले सभी कर्मचारियो से सीख लेकर अच्छी मेहनत करने की बात कही। प्रथम उद्बोधन के बाद सभी अतिथियों की और से भी संबोधित किया गया।वही प्राथमिक शाला दमकसा के नन्हे स्कूली बच्चो की छग गीत पर नृत्य की प्रस्तुति हुई। इस नृत्य ने पुरे यु ट्युब मे धमाल मचा रखा है और अब तक इसके लगभग 01 लाख से अधिक लाईक मिल चुके है।

बच्चो की प्रस्तुति देखकर सभी गदगद हुए। सास्कृतिक कार्यक्रम के बाद इस संस्था मे 1973 से अब तक सेवा निवृत्त शिक्षको और वहाँ से पढकर निकले कर्मचारियो का उद्बोधन हुआ, सभी ने अपने अनुभव सबके बीच रखे, आयोजन समिति की ओर से 1973 से पदस्थ सेवानिवृत्त शिक्षक माखनलाल गजबिए, कृष्ण कुमार बनपेला, एस डी दीवान, केशवराम जैन, प्रेमसिंग शोरी, मोहन लाल जैन, प्रीत कांगे, सुखित नेताम, गभीर राम नेताम, मदन लाल उसेण्डी, मदल लाल कटरिया, दाउलाल उईके, चिन्ताराम यादव, श्यामलाल केला, अशोक कुमार दरियो, विनोद कुमार नेताम, विनोद कुमार नाग, टी आर सिन्हा,

टी आर पाडे, गयाराम सिन्हा, ईश्वर लाल मंडावी, विरेन्द्र कुमार सिन्हा, देवेन्द्र वर्मा,  वाघटकर मेडम इनमे से जो भी कार्यक्रम मे उपस्थित हुए सभी का साल श्रीफल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। कुछ शिक्षको का इनमे से स्वर्गवास भी हो चुका है, जिन्हें याद किया गया। जिसके बाद इस स्कूल से पढकर उच्च पदो जिनमे जवाहर लाल दरियो अपर संचालक जनसम्पर्क विभाग, मनोज कुमार गोटी सहायक प्रध्यापक उच्च शिक्षा विभाग, सुदेश कुमार गोटी श्रम अधिकारी, डॉ जयती दरियो बीएमओ, वेदवती दरियो कोर्राम थाना प्रभारी, सचिन्द्र कुमार गोटा प्रभारी बीएमओ, कीर्तेश नेताम चिकित्सा अधिकारी, हुमेन्द्र जुर्री चिकित्सा अधिकारी, भोजराज गोटी एसडीओ लोक निर्माण विभाग,

हेमन्त गोटी मुख्य अभियन्ता ओएनजीसी, सेवेन्द्र गोर्ट मुख्य अभियन्ता एनटीपीसी, बृजलाल पटेल व्याख्याता, राजकुमार दरियों व्याख्याता, गैतराम गोटी व्याख्याता, देवलाल हिडको एच एम, मधु नेताम एच एम, राजाराम नेताम कृषि विकास अधिकारी, विनोद कुमार नेताम एडीओ, गैद सिंह कागे आर एईओ, उमेन्द्र सिह नेताम आर एईओ, हस कुमार ठाकुर उपनिरीक्षक, अशोक कुमार साहु उप निरीक्षक, सहित 33 राज्य पुलिस विभाग, 11 अर्द्धसैनिक ए सेना में पदस्थ,

06 राजस्व विभाग के पटवारी, 04 स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी, 02 विद्युत विभाग, कौशल विभाग, लेब टेक्निशियन, 02 लिपिक, 02 वन विभाग सहित क्षेत्र के पूर्व विधायक ब्रम्हानद नेताम, सहित ऑगनबाडी, रोजगार सहायक, भृत्य, पंचायत सचिव, भृत्य, जनप्रतिनिधि गण और वर्ष 1973-74 सत्र मे कक्षा में अध्ययनरत 12 छात्र जिनमे कुछ सेवानिवृत्त हुए कुछ किसान तो कुछ अन्य कार्य कर रहे, ऐसे कुल 250 से अधिक सभी जनो का साल श्रीफल पुष्प गुच्छ और प्रतीक स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। सम्मान से अधिक लोगो का एक साथ एक मंच में इतने सालो बाद मिलना अधिक उत्साहित कर रहा था। ग्रामीण भी गाँव के गौरव को एक साथ एक मंच पर देखकर उत्साहित नजर आ रहे थे।

 Bhilai Nagar MLA : देवेंद्र यादव ने दी कई विकास कार्य की सौगात, शास्त्री नगर में प्रगति यात्रा,इस दौरान घर-घर जाकर लोगों से मिले विधायक

वही इस कार्यकम ने विकासखण्ड में एक अलग संदेश देने का काम किया। वही इस आयोजन को सफल बनाने मे ग्राम सरपंच ललित नारायण गोटी, ग्राम के पंच, शाला समिति और इस संस्था मे वर्तमान में पदस्थ प्रधान पाठक केजुराम सिन्हा, शिक्षक उत्तम सिन्हा, राकेश कुमार महावीर विनोद भुआर्य, खोमेन्द्र गंजीर, एव ग्रामीणो का सहयोग रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU