Saraipali news- नगर में फिर दौडऩे लगी संगम सेवा समिति की नि:शुल्क पानी टैंकर

सरायपाली। नगर में ग्रीष्म ऋतु में पेयजल संकट मंडराने लगता है। नगरपालिका कब अदूरदर्शी व भ्रष्टाचारयुक्त योजना के चलते लाखों करोड़ों रूपये पेयजल आपूर्ति के नाम से गटक लिया जाता है, संबंधितों की प्यास तो कम हो जाती है पर नगरवासियों की प्यास बुझ नहीं पाती है। वह तो नगरवासियों के लिए सौभाग्य है कि नगर में एक ख्यातिनाम संगम सेवा समिति नि:शुल्क पानी टैंकरों से पानी की लगातार आपूर्ति करती रही है जिसके चलते पेयजल की समस्या से काफी राहत मिली थी। नगरपालिका के भरोसे तो लोगो को पानी तक नसीब नहीं होता था।
इस वर्ष संगम सेवा समिति के अध्यक्ष व संस्थापक प्रखर अग्रवाल द्वारा नगर में पुन: बढ़ती पेयजल समस्या को देखते हुए टैंकरों से स्वयं के प्रयास से निशुल्क पेयजल आपूर्ति प्रारम्भ कर दिया गया है। संस्था द्वारा निशुल्क पेयजल आपूर्ति के लिए संगम सेवा समिति हेल्पलाइन नंबर 9593003000 पर संपर्क कर नि:शुल्क जल प्राप्त कर सकते हैं।

इस संबंध में समिति के संस्थापक प्रखर अग्रवाल ने कहा कि गरमी के समय में जल स्तर कम हो जाता है और सभी जगह पानी की उपलब्धता ठीक तरह से नहीं हो पाती है इसी लिये हमारी समिति द्वारा एक बार फिर से नि:शुल्क जल वितरण प्रारंभ किया गया है।

ज्ञात हो कि लगातर कुछ वर्षो से संगम सेवा समिति नगर में लगातार निशुल्क पेयजल की आपूर्ति करती रही है पर संबंधित कुछ नेता इस नि:शुल्क सेवा को हजम नहीं कर पा रहे थे। इन लोगो ने इस सेवा को चुनावी फायदे से जोड़ते हुवे व इसका विरोध करते हुए इस सेवा को बंद करने के लिए काफी प्रयास भी किया गया।

Related News

Related News