Risali मिक्स कचरा देख आयुक्त ने दिखाए तेवर, कहा गीला सूखा अलग अलग होने पर ही कलेक्शन

Risali

रमेश गुप्ता

Risali बहस करने पर कचरा नहीं उठाएंगे कर्मी

 

Risali रिसाली….गीला और सूखा मिक्स कचरा देने वालों से निगम सख्ती से पेस आ रहा है। आयुक्त मोनिका वर्मा की उपस्थिति में सोमवार को आजाद मार्केट वार्ड में  कर्मियों ने डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किया।आयुक्त ने मिक्स कचरा देने वालों को कड़ी फटकार लगाते कहा कि अलग अलग कचरा देने पर ही निगम की गाड़ी कचरा लेगा।

प्रगति नगर क्षेत्र की डोर टू डोर कचरा कलेक्शन व्यवस्था देखने आयुक्त कर्मियों के साथ निकली। घरों से निकलने वाले कचरा का पहले वे अवलोकन करती,  निर्देश के बाद ही  स्वच्छता दूत कचरा को गाड़ी में डाल रहे थे। कई लोग ऐसे थे जिन्हे मिक्स कचरा के नाम पर आयुक्त की डाट भी खानी पड़ी। हल्का मिक्स कचरा मिलने पर घरों के सामने डस्ट बीन को पहले खाली किया गया। किस तरह से कचरा अलग अलग रखना है उसे बताया गया। वही कई लोगों को यह कहते आयुक्त ने फटकार लगाई कि जब तक गीला सूखा कचरा नहीं मिलेगा कर्मी कचरा नहीं लेंगे।

Risali सुपरवाइजर की क्लास

लगातार समंझाइस के बाद भी डोर टू डोर व्यवस्था में सुधार नहीं आने पर आयुक्त ने पहले सुपरवाइजर की क्लास ली। काम नहीं करने पर वेतन कटौती के निर्देश दिए। आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि जो गीला सूखा कचरा अलग अलग नहीं देते हैं उनके घर से कचरा लेना बंद कर दे। अगर कोई घर का कचरा सड़क व नाली में फेकता है तो उससे जुर्माना भी ले।

Risali 30 से ज्यादा नाम सूची में

मिक्स कचरा देने वालों का नाम सूची बद्ध किया जा रहा है। अब तक 30 से ज्यादा नाम नोट किया गया है। आयुक्त ने निर्देश दिए है कि ऐसे लोगों को अंतिम चेतावनी दी जाए। इसके बाद भी असर नहीं होने पर कचरा लेना बंद कर नाम सार्वजनिक किया जाए।

Risali सी ग्रेड मिलने पर सुपरवाइजर जिम्मेदार

 

BJP candidate भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने कहा – कांग्रेस ठग सरकार है मोदी की गारंटी पर सभी को विश्वास है, देखिये VIDEO

आयुक्त ने डोर टू डोर व्यवस्था की निगरानी करने तीन चरणों में अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। स्वच्छता दूत के ऊपर सहयोगी। सहयोगी के ऊपर नोडल निगरानी कर रहे है। एस एल आर एम सेंटर में कचरा गाड़ी को ग्रेडिंग देने अलग टीम है। पूर्ण रूप से मिक्स कचरा होने पर सी ग्रेड दिया जाता है। सी ग्रेड होने पर संपूर्ण जिम्मेदारी वार्ड सुपरवाइजर की होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU