कॉंग्रेस भवन मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस

राजकुमार मल

भाटापारा-शहर के कांग्रेस भवन में 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूरे उत्साह,देशभक्ति और संविधान के प्रति अटूट आस्था के वातावरण में संपन्न हुआ। अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गणेश ध्रुव के करकमलों से ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी तथा राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन कर देशप्रेम का परिचय दिया।
ध्वजारोहण के पश्चात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष दिवाकर मिश्रा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज का संदेश पढ़कर सुनाया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सदैव संविधान, लोकतंत्र,सामाजिक न्याय और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संविधानिक मूल्यों की रक्षा करना प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता की प्राथमिक जिम्मेदारी है और पार्टी जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार संघर्ष करती रहेगी।
कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित विधायक इंद्र साव ने समस्त क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यह लोकतंत्र संविधान की मजबूत नींव पर टिका हुआ है। उन्होंने कहा कि नागरिकों को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करना चाहिए। विधायक साव ने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान किए गए जनहितैषी निर्णयों,सामाजिक कल्याण योजनाओं,गरीब, किसान,मजदूर,महिला और युवाओं के हित में किए गए कार्यों का भी स्मरण कराया और कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमेशा समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने का कार्य किया है।
मुख्य अतिथि गणेश ध्रुव ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में सभी कांग्रेसजनों एवं क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश की आत्मा है और इसकी रक्षा करना हम सभी का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों,सामाजिक समरसता,आदिवासी,दलित, पिछड़े वर्ग,अल्पसंख्यक और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा हमेशा सर्वधर्म समभाव,सामाजिक न्याय और समानता पर आधारित रही है तथा पार्टी आगे भी जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता ईश्वर सिंह ठाकुर,सतीश अग्रवाल,सीमा वर्मा,आलोक मिश्रा एवं डॉ.बसंत भृगु ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण किया तथा संविधान के मूल सिद्धांतों स्वतंत्रता,समानता,न्याय और बंधुत्व को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
समारोह में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता,पदाधिकारी,महिला कांग्रेस,युवक कांग्रेस,एनएसयूआई एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति के नारों,संविधान की रक्षा के संकल्प और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का सामूहिक संदेश दिया गया।
इस अवसर पर रोशन हबलानी,राजकुमार शर्मा,सुरेश वर्मा,गौरी भृगु,त्रिलोक सलूजा,नानू सोनी,सत्यनारायण जोशी,मोहन केशरवानी ,नरेश चौबे,चंद्रशेखर चक्रधारी,विनोद अग्रवाल,अरुण यादव,सीरीज जांगड़े,देवनारायण बांधे,शेख गुलाम,अशोक तिवारी,नितिन शुक्ला, वैभव केशरवानी,प्रशांत गांधी,पूरनसिंह चौहान,जीतू शर्मा,मुकेश साहू,सचींद्र शर्मा,अयूब बांठिया,दीपक निर्मलकर,रोहित साहू, पुनीतदास मानिकपुरी,राजेंद्र वर्मा,भूलुराम कुर्रे,संजय शर्मा,अनिल गुप्ता,गोपाल शर्मा,संजय केशरवानी,सोनू शर्मा,भरत नागवानी, हंसराज बंसल,मनमोहन कुर्रे,मोहन निषाद,राजा तिवारी,शशांक चौबे,संजय बघेल,संजय टंडन,पिंटू रजक,जहीर बांठिया,ओम प्रकाश यदु,शेषनारायण यदु,महेंद्र साहू,पीलाराम साहू,उमाशंकर गुप्ता,अजय निर्मलकर,कीरत वर्मा,आशीष वर्मा,विजय महिलांगे, शशांक बंजारे,धनंजय कुर्रे,राहुल साहू,शैलेन्द्र अहिरवार,प्रमिला साहू,शतरूपा वर्मा,हिरमत साहू,कुमारी जांगड़े,आशा ध्रुव,दानी भाट, पूर्णिमा श्रीवास,विमलेश्वरी ध्रुव,सीता साहू,निर्मला कोशले,सरस्वती साहू,कृष्णा टंडन,ज्योति,दीपक जांगड़े,गिरिराज चावड़ा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने संविधान की गरिमा बनाए रखने,लोकतंत्र को सशक्त करने तथा देश की एकता एवं अखंडता के लिए निरंतर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *