बलौदा बाजार : पुलिस अफसर बनने पर मनोज कुमार ठाकुर उर्फ रींकु का वॉलीबॉल खिलाड़ियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया । विकास खंड सिमगा के ग्राम कुथरौद निवासी जगदीश ठाकुर, माता सावित्री ठाकुर के सुपुत्र है, प्राप्त जानकारी अनुसार चंदखुरी पुलिस प्रशिक्षण अकादमी मे मनोज ने 13 महीने की कड़ी ट्रेनिंग के बाद पासिंग आउट परेड से गांव लौटने पर वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने आतिशबाजी व बाजे-गाजे के साथ भव्य स्वागत किया । वॉलीबॉल स्टेडियम कुथरौद में आयोजित उक्त स्वागत कार्यक्रम में बलौदा बाजार जिला वालीबाल संघ के पदाधिकारी व एनसीसी अफसर वीरेंद्र पटेल ने रिंकू को श्रीफल,तिलक व पुष्पगूछ् से सम्मानित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मनोज नई पीढ़ी के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हैं। पटेल ने बताया कि मनोज के परिवार के अधिकांश सदस्य देश सेवा के लिए पुलिस बल में कार्यरत हैं, उनके बड़े भैया हवलदार देवेंद्र ठाकुर, मुरलीधर ठाकुर और दीदी हवलदार विनीता, जीजा हवलदार धनीराम व बड़े पापा राधेश्याम सेवानिवृत डीएसपी है, वही इस दौरान बलौदा बाजार जिला पुलिस बल में नव नियुक्त कुथरौद निवासी आरक्षक कमलेश डहरिया को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एकलव्य स्पोर्ट्स क्लब के सीनियर खिलाड़ी गुहाराम गायकवाड, प्रेमलाल ध्रुव,रवि शंकर डहरिया, निखिल डहरिया, भीम लाल यादव, रोहित अनंत,हिमांशु पटेल, मनोज भारद्वाज,आकाश, मीरू ध्रुव, आदित्य मरकाम, मयंक सिन्हा, अमन पटेल, हेमचंद यादव,पप्पू ध्रुव, भुवनेश्वर वर्मा,गौरव पटेल, फरहान आदि खिलाड़ी सदस्य उपस्थित रहे।
पुलिस अफसर बनने पर मनोज ठाकुर का वॉलीबॉल खिलाड़ियों ने किया भव्य स्वागत

31
Mar