सक्ति के टेमर ग्राम में तीन रथों के साथ धूमधाम से निकला जगन्नाथ प्रभु का रथोत्सव, उमड़ा जनसैलाब

सक्ति l नगर से लगे हुए ग्राम टेमर में अत्यंत हर्ष और उत्सव के साथ रथ यात्रा महोत्सव मनाया गया l ग्राम की यह परंपरा देखी गई की विगत अनेक वर्षों से ग्राम में जगन्नाथ भगवान के तीन रथों की यात्रा निकाली जाती है जिसमें भगवान जगन्नाथ सुभद्रा मैया और बलभद्र जी विराजमान रहते हैं
रथ यात्रा महोत्सव में आसपास के अनेकों ग्रामों से भक्त दर्शन करने आते हैं रथ यात्रा उड़ीसा नृत्य शैली के साथ निकाली जाती है रथ यात्रा पर अनेकों कलाकार अपनी अद्भुत कला का प्रदर्शन नृत्य कला और मृदंग के माध्यम से कराते हैं ग्राम के आचार्य राजेंद्र महाराज ने बताया कि यह केवल रथ यात्रा ही नहीं है बल्कि प्रत्येक वर्ष की एक बड़े ही महोत्सव के रूप में होने वाली परंपरा है l सभी घरों में बेटियां और मेहमान आते हैं और भगवान जगन्नाथ का दर्शन प्राप्त कर अपना सौभाग्य मानते हैं l जगन्नाथ स्वामी संपूर्ण जगत के नाथ हैं, जो कलयुग में 10000 वर्षों तक रहकर अपनी कृपा दृष्टि भक्तगणों पर बरसाते रहेंगे l भगवान जगन्नाथ के महाप्रसाद की अद्भुत महिमा है l हमारी आस्था ही है कि हम कहते हैं जगन्नाथ के भात, जगत पसारे हाथ , पूछे जात न पात l


इस अवसर पर ग्राम के सरपंच चंद्र कुमार सोनी , सभी पंचायत प्रतिनिधि पंच गण , एकम्बर पटेल , कमलेश भार्गव , नूतन देवांगन , कमल किशोर देवांगन , कुलदीप पटेल , दामोदर पटेल एवं ग्राम वासियों ने रथ को अपने हाथों से खींचकर अपनी आस्था प्रकट किया । सभी नृत्य कलाकारों को वस्त्र श्रीफल और नगद राशि से सम्मानित भी किया गया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *