Raipur nagar nigam- रायपुर मेयर इन काउंसिल मेंबर की घोषणा 

दीपक को लोककर्म, मनोज को नगरीय नियोजन, गिदवानी को मिला संस्कृति विभाग, जोन अध्यक्षों का इंतजार

रायपुर 

रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे ने मेयर इन काउंसिल (MIC) के सदस्यों की घोषणा की है। 14 सदस्यों में 4 महिलाएं और 10 पुरुष शामिल किए गए हैं। सभी सदस्यों को अलग-अलग विभाग बांटा गया है। मेयर मीनल चौब ने कहा कि सभी सदस्य मिलकर रायपुर का विकास करेंगे।

सीनियर पार्षदों में उपनेता प्रतिपक्ष रहे मनोज वर्मा, दीपक जायसवाल, सरिता दुबे का नाम सूची में है। नए पार्षदों में खेम कुमार सेन, संतोष साहू जैसे पहली बार पार्षद बने पार्षदों के नाम शामिल हैं। MIC में नए और पुराने पार्षदों का समीकरण देखने को मिला।

20 फीसदी पद MIC के लिए आरक्षित

रायपुर निगम में 70 वार्ड पार्षद हैं। वार्ड के हिसाब से 20 फीसदी पद MIC के लिए आरक्षित किए गए हैं। 14 अलग-अलग विभाग तय किए गए हैं। हर विभाग के लिए अलग-अलग सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई है। इनमें जल, स्वास्थ्य, संस्कृति, राजस्व, वित्त, उद्यान, नगर निवेश, लोक निर्माण जैसे विभाग अहम हैं।

MIC सदस्यों की भूमिका और जिम्मेदारी महत्वपूर्ण

नगर निगम में MIC सदस्यों की भूमिका और जिम्मेदारी महत्वपूर्ण होती है। राज्य में जिस तरह मंत्रियों की भूमिका होती है। उसी तरह नगर निगम में MIC सदस्यों की भूमिका कैबिनेट की तरह होती है। MIC गठन का अधिकार महापौर को होता है।

देखें लिस्ट

दीपक जायसवाल-लोककर्म विभाग
डॉ. अनामिका सिंह-सामान्य प्रशासन विभाग
मनोज वर्मा- नगरीय नियोजन
अवतार भारती बागल- राजस्व विभाग
संतोष कुमार साहू- जलकार्य विभाग
गायत्री सुनील चंद्राकर- लोक स्वास्थ्य, खाद्य, स्वच्छता
सुमन अशोक पांडेय- बिजली विभाग
महेन्द्र खोडिय़ार-वित्त, लेखा और अंकेक्षण विभाग
खेम कुमार सेन- शहरी गरीबी उपशमन
सरिता आकाश दुबे- महिला बाल विकास विभाग
संजना हियाल- अनुसूचित जाति-जनजाति
अमर गिदवानी- संस्कृति, पर्यटन
नंदकिशोर साहू- खेलकूद और युवा कल्याण विभाग
भोलाराम साहू- पर्यावरण और उद्यानिकी विभाग

Related News