रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। वे सुबह 11:30 बजे मंत्रालय में विभागीय बैठक लेंगे। दोपहर 2 बजे से 4:30 बजे तक कार्यालयीन कार्यों में समय व्यतीत करेंगे।
इसके बाद शाम 5 बजे भाजपा प्रदेश कार्यालय में विकसित भारत – गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) यानी VB-GRG बिल को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसी दौरान वे छत्तीसगढ़ राज्य (विकसित भारत-जी राम जी) अधिनियम, 2025 के संबंध में भी जानकारी देंगे।