Raipur CG news पत्नी व सास की हत्या करने वाला वकील गिरफ्तार
Raipur CG news रायपुर। मैना बार के पीछे वसुंधरा नगर चंगोराभाठा में एक वकील ने अपनी पत्नी व सास पर रॉड से हमला कर हत्या कर दी। घटना की सूचना पर मौके मेंं पहुंची डीडीनगर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Raipur CG news मिली जानकारी के अनुसार आरोपी सौरभ उपाध्याय 38 वर्ष पेशे से वकील है। बताया जाता है कि आरोपी का अपनी पत्नी मनीषा उपाध्याय 34 वर्ष के साथ विवाद चल रहा था। जिससे वह अपनी मायके वसुंधरा नगर में रहती थी। बताया जाता है कि कल दोपहर आरोपी अपने ससुराल पहुंचा था। जहां किसी बात को लेकर सौरभ का फिर अपनी पत्नी से विवाद हुआ।
Raipur CG news जिसके बाद आरोपी ने लोहे के रॉड से अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। वहीं बीच बचाव करने पहुंची सास रमा पांडे 65 वर्ष पर भी रॉड से हमला कर दिया। जिससे दोनों मां-बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके में पहुंची डीडीनगर पुलिस ने आरोपी सौरभ को गिरफ्तार कर लिया है।