Raipur Breaking : मुख्यमंत्री साय ने बलौदाबाजार  के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 ग्रामीणों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया….आइये देखे VIDEO

रमेश गुप्ता

Raipur Breaking : मुख्यमंत्री साय ने बलौदाबाजार  के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 ग्रामीणों की मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया

 

Raipur Breaking : रायपुर !  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 ग्रामीणों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा है कि बलौदाबाजार जिले के मोहतरा गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 7 ग्रामीणों की मृत्यु और कई लोगों के घायल होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई है।

जिला प्रशासन द्वारा घायलों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। प्रशासन को बेहतर इलाज की व्यवस्था करने और अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।

Sarguja Breaking : मां कुदरगढ़ी अल्युमिनियम प्लांट में बड़ा हादसा दो की मौत, कई अन्य घायल…. देखे VIDEO

Raipur Breaking :  मुख्यमंत्री ने कहा है कि मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

मृतकों के नाम
1. मुकेश पिता राजन उम्र 20 वर्ष
2. टंकार पिता हेमलाल साहू उम्र 30 वर्ष
3. संतोष पिता महेश साहू उम्र 40 वर्ष
4. थानेश्वर पिता दाउ साहू उम्र 18 वर्ष
5. पोखराज पिता दुखू विश्वकर्मा उम्र 38 साल
6. देव पिता गोपाल दास उम्र 22 वर्ष
7. विजय पिता तिलक साहू उम्र 23 साल

घायलों के नाम
1. विशंभर पिता थनवार
2. बिट्टू साहू
3. चेतन साहू

Related News