’’ग्राम सोंस से होगी शुरुआत, 9 जून तक चलेंगे जनसमस्या निवारण शिविर, गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन’’

कोरिया 04 मई 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार श्सुशासन तिहार 2026श् के अंतर्गत जिले में 5 मई से सुबह दस बजे से प्रारंभ होकर दोपहर दो बजे तक आयोजित होंगे। जिला प्रशासन द्वारा जारी विस्तृत कार्यक्रम के अनुसार ये शिविर क्लस्टरवार ग्राम पंचायतों एवं नगरीय निकायों में आयोजित किए जाएंगे, जहां आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।

’’क्लस्टरवार शिविर कार्यक्रम (ग्रामीण क्षेत्र)’’
05 मई – ग्राम सोंस (जनपद बैकुण्ठपुर)
08 मई – ग्राम उझांव (जनपद सोनहत)
12 मई – ग्राम बचरा (जनपद बैकुण्ठपुर)
15 मई – ग्राम पोड़ी (जनपद सोनहत)
19 मई – ग्राम करजी (जनपद बैकुण्ठपुर)
22 मई – ग्राम कुशहा (जनपद सोनहत)
26 मई – ग्राम फूलपुर (जनपद बैकुण्ठपुर)
29 मई – ग्राम लटमा (जनपद सोनहत)
02 जून – ग्राम सलका (जनपद बैकुण्ठपुर)
05 जून – ग्राम बुड़ार (जनपद बैकुण्ठपुर)
09 जून – ग्राम तरगवां (जनपद बैकुण्ठपुर)
इन शिविरों में प्रत्येक क्लस्टर के अंतर्गत लगभग 7 से 19 गांवों के ग्रामीण शामिल होकर अपनी समस्याएं प्रस्तुत कर सकेंगे।

’’नगरीय निकायों में शिविर कार्यक्रम’’
13 मई – नगर पालिका परिषद शिवपुर-चरचा (सामुदायिक भवन, वार्ड क्रमांक-06)
20 मई – नगर पंचायत पटना (मिनी स्टेडियम)
25 मई – नगर पालिका परिषद बैकुण्ठपुर (मानस भवन)
इन शिविरों में संबंधित वार्डों के नागरिक अपनी समस्याओं एवं मांगों से जुड़े आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार शिविरों में प्राप्त आवेदनों का अधिकतम एक माह के भीतर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं की जानकारी, हितग्राही मूलक सामग्रियों का वितरण तथा कई सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला स्तरीय सुशासन तिहार के नोडल अधिकारी व जिला पंचायत सीईओ ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविरों में पहुंचकर अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें। सुशासन तिहार के ये शिविर प्रशासन को आमजन के और करीब लाने तथा समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *