G20 dinner card: जी20 डिनर कार्ड पर प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा

G20 dinner card

कांग्रेस ने कहा- यह संघीय ढांचे पर हमला; राष्ट्रपति भवन में यह कार्यक्रम 9 सितंबर को होना है

नई दिल्ली। दिल्ली के प्रगति मैदान में 9-10 सितंबर के बीच जी 20 बैठक होने जा रही है। इस बैठक के डिनर में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन से एक इन्विटेशन कार्ड भेजा गया है। इन्विटेशन कार्ड पर प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसिडेंट ऑफ भारत लिखा गया है।

कांग्रेस लीडर जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि ये खबर वाकई सच है। राष्ट्रपति भवन ने 9 सितंबर को जी20 डिनर के लिए जो इन्विटेशन भेजा है। जिसमें इंडिया की जगह भारत लिखा गया है। जयराम ने आगे लिखा, संविधान में अनुच्छेद 1 के मुताबिक, इंडिया जिसे भारत कहते हैं वह राज्यों का एक संघ होगा, लेकिन अब इस राज्यों के संघ पर भी हमला हो रहा है।

राघव चड्ढा बोले – इंडिया की जगह भारत लिखकर बीजेपी ने एक नई बहस छेड़ दी

राघव चड्ढा ने भी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट किया, जी20 सम्मेलन के इन्विटेशन कार्ड पर प्रेसीडेंट ऑफ इंडिया की जगह प्रेसीडेंट ऑफ भारत लिखकर बीजेपी ने एक नई बहस छेड़ दी है। भाजपा इंडिया को कैसे खत्म कर सकती है। देश किसी राजनीतिक दल का नहीं है। यह 135 करोड़ भारतीयों का है। हमारी राष्ट्रीय पहचान भाजपा की निजी संपत्ति नहीं है जिसे वह अपनी इच्छानुसार बदल सके।

असम सीएम हिमंत सरमा ने लिखा – रिपब्लिक ऑफ भारत

जयराम रमेश के ट्वीट के आधे घंटे के बाद असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने भी एक ट्वीट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, रिपब्लिक ऑफ भारत- खुश और गौरान्वित महसूस कर रहा हूं। हमारी सभ्यता अमृत काल की ओर तेजी से बढ़ रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU