Politics आजम का किला ढहा, रामपुर सीट पर खिला कमल

Politics

Politics आजम का किला ढहा, रामपुर सीट पर खिला कमल

Politics  रामपुर !   समाजवादी पार्टी (सपा) के मजबूत गढ़ के तौर पर दशकों तक विख्यात रही रामपुर शहर विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भगवा लहरा दिया है।


Politics पूर्व मंत्री और सपा के कद्दावर नेता मोहम्मद आजम खान की परंपरागत सीट पर भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना उर्फ हनी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा के आसिम राजा को 34,136 वोट से मात देकर पहली बार कमल खिलाया है।


Politics सपा प्रत्याशी आसिम राजा ने 21 राउंड तक भाजपा प्रत्याशी से कड़ा मुकाबला करते रहे और शुरू से 21 राउंड तक मात देते रहे। 21वें राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी ने जब बढ़त बनाई तो इसके बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।


Politics पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान की यह परंपरागत सीट मानी जाती है, ऐसे में भाजपा की यह जीत समाजवादी खेमे में सेंध की तरह मानी जा रही है। रामपुर की 37 शहर विधानसभा सीट से आजम खान 10 बार विधायक रह चुके हैं। आजम खान को हेट स्पीच मामले में सजा के चलते उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई थी। इसके चलते इस सीट पर उपचुनाव हुआ। इसके लिए पांच दिसंबर को वोटिंग कराई गई और आज इसका परिणाम आया।


Politics परिणाम में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी आकाश सक्सेना उर्फ हनी ने 81,432 वोट लाकर अपने निकटतम सपा प्रतिद्वंदी आसिम राजा को 34,136 वोट की बढ़त से मात दे दी। आसिम राजा को 47,296 वोट मिले। जिले में कुल 34 फीसदी मतदान हुआ था जिसके तहत 1,31,515 मतदाताओं ने अपना विधायक का चुनाव किया। सपा और भाजपा में शुरू से ही कांटे की टक्कर मानी जा रही थी।


आज सुबह जैसे ही मतगणना शुरू हुई, तो सपा प्रत्याशी आसिम राजा लगातार अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी से बढ़त बनाते चले गए और 21 राउंड तक लगातार उन्होंने बढ़त बनाकर रखी लेकिन 22वें चरण में भाजपा प्रत्याशी ने बढ़त बनाना शुरू की और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा आकाश सक्सेना को कुल 81,432 वोट मिले हैं।


सपा भाजपा के अलावा जय वीर सिंह सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को 169, शिवप्रसाद बहुजन आंदोलन पार्टी को 87, इम्तियाज उर रहमान खान को 335, मोहम्मद इरफान खान को 116, जुनैद खान को 244, मोइन खान को 204, राजेंद्र सिंह को 214 और संदीप सिंह को 385 वोट मिले। जबकि नोटा को 726 वोट मिले।


शहर विधानसभा सीट पर 3,87,842 कुल मतदाता हैं, लेकिन 1,31,515 मतदाताओं ने ही अपना वोट डाला। नोटा यानी नन ऑफ दी एबव मतलब इनमें से कोई नहीं कैटेगरी को 726 वोट मिले। भाजपा और सपा प्रत्याशी को छोड़कर सभी आठ प्रत्याशियों को नोटा ने हरा दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU