बीजापुर। थाना मद्देड़ क्षेत्र के ग्राम वंगापल्ली में ग्रामीण युवकों के साथ मारपीट की घटना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 26 मार्च 2026 को दम्पाया निवासी सुनील लम्बाडी ने शिकायत दर्ज कराई कि वंगापल्ली के 20-25 लोगों ने विकास कावटी एवं संतोष कावटी के साथ लाठी-डंडों और हाथ-मुक्कों से मारपीट की। शिकायत के आधार पर थाना मद्देड़ में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने तत्परता दिखाते हुए 24 घंटे के भीतर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर 27 मार्च को न्यायालय में पेश किया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
वंगापल्ली में मारपीट मामले में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 8 आरोपी गिरफ्तार

28
Mar