Petrol Diesel Price Today
Petrol Diesel Price Today : आज मंगलवार के लिए राष्ट्रीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी कर दी है। तेल के नए दाम जारी होने के बाद आज यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में ईंधन के दामों में कमी देखने के लिए मिली है। हालांकि, दिल्ली-मुंबई जैसे देश के महानगरों में आज भी तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि जून 2017 के बाद से भारत में भी विकसित देशों के तर्ज पर रोज सुबह 6 बजे ईंधन के दामों में बदलाव किया जाता है।
Sakat Chaturthi 2024 Date : कब है सकट चौथ, पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और महत्व…जानें
Petrol Diesel Price Today : आज सुबह जब पेट्रोल-डीजल के भाव में बदलाव किया गया, उसके बाद देश के कई राज्यों में ईंधन के दामों में कमी देखने के लिए मिल रही है। यूपी के आईटी हब नोएडा में पेट्रोल 27 पैसे गिरकर 96.65 रुपये लीटर बिक रहा है तो डीजल 26 पैसे सस्ता होकर 89.82 रुपये लीटर हो गया है।
वहीं, राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 4 पैसे बढ़कर 96.47 रुपये लीटर तो डीजल 3 पैसे चढ़कर 89.66 रुपये लीटर बिक रहा है। बिहार की राजधानी पटना में आज सुबह पेट्रोल 88 पैसे सस्ता होकर 107.24 रुपये लीटर पहुंच गया है, जबकि डीजल 82 पैसे की गिरावट के साथ 94.04 रुपये लीटर बिक रहा है। वहीं, राजस्थान, हरियाणा समेत कई राज्यों में भी दाम कम हुए है।
रमुख शहर में पेट्रोल-डीजल का दाम
शहर | पेट्रोल | डीजल |
दिल्ली | 96.72 | 89.62 |
मुंबई | 106.31 | 94.27 |
कोलकाता | 106.03 | 92.76 |
चेन्नई | 102.63 | 94.24 |
नोएडा | 96.65 | 89.82 |
लखनऊ | 96.47 | 89.66 |
बेंगलुरु | 101.94 | 87.89 |
चंडीगढ़ | 96.20 | 84.26 |
जयपुर | 108.48 | 93.72 |
पटना | 107.24 | 94.04 |
हैदराबाद | 109.66 | 97.82 |