Chicago Crime News : एक परिवार के 7 लोगों की हत्या से दहला शिकागो…पढ़े पूरी खबर

Chicago Crime News

Chicago Crime News :

 

Chicago Crime News : शिकागो : अमेरिका के शिकागो में एक ही परिवार के 7 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि मरने वाले सभी एक परिवार के सदस्य हैं। यह घटना इलिनोइस प्रांत के शिकागो से 50 किमी दूर स्थित जोइलेट की है।

Narendra Modi YouTube channel : सबसे ज्यादा लाइव देखे जाने का रिकॉर्ड, नरेंद्र मोदी यूट्यूब चैनल ने बनाया नया बेंचमार्क

Chicago Crime News : पुलिस ने बताया दो घरों में रहने वाले 7 लोगों की हत्या की गई है। वारदात को अंजाम देने वाला परिवार को पहले से जानता था। 23 साल के एक संदिग्ध की फोटो जारी की गई है।

पुलिस का कहना है कि संदिग्ध 23 वर्षीय रोमियो नेंस की तलाश जारी है। नेंस वारदात स्थल के करीब ही रहता है। अदालत के रिकॉर्ड से पता चलता है कि वह 2023 की शूटिंग के एक मामले में जमानत पर बाहर था।

पुलिस ने कहा कि नेंस बेहद खतरनाक है। नेंस Q730412 वाली लाल टोयोटा कार चला रहा था। जाइलेट पुलिस प्रमुख विलियम इवांस ने कहा कि मैं 25 साल से पुलिस विभाग में हूं। लेकिन यह शायद अब तक की सबसे भयानक वारदात है।

इवांस ने बताया कि स्थानीय शेरिफ के प्रतिनिधि और एफबीआई की टीमों की मदद ली गई है। जल्द नेंस को पकड़ लिया जाएगा। नेंस के पास शस्त्र है। उसके इरादे खतरनाक हैं। पुलिस ने नेंस और उसकी गाड़ी के संबंध में जानकारी रखने वालों से एजेंसी की मदद करने की अपील की है।

Rashifal Today 23 January 2024 : सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन…पढ़े दैनिक राशिफल

अमेरिका में सामूहिक गोलीबारी और गोली मारकर हत्या की वारदातें आम हैं। यहां करीब हर घर में बंदूक हैं। गन वायलेंस आर्काइव की तरफ से एकत्र किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष महज तीन हफ्तों में 875 से अधिक लोगों की मौत गोली से हुई है। गन वायलेंस आर्काइव अमेरिकी में बंदूक हिंसा की घटनाओं की रिपोर्ट करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU