Parliament Winter Session : अमित शाह को भरी संसद में कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने दी चुनौती…जानें मामला

Parliament Winter Session

Parliament Winter Session :

 

Parliament Winter Session : नई दिल्ली:कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर किया हमला , पुछा कि पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को कब भारत के साथ लाया जाएगा? उनके इस सवाल पर सदन में अमित शाह ने जवाब भी दिया।

Parliament Winter Session
Parliament Winter Session

Raipur Breaking : महादेव सट्टा एप के संचालक के राइट हैंड रवि उप्पल की गिरफ्तारी पर…पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने किया ट्वीट

Parliament Winter Session : गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि, ‘कांग्रेस के नेता हमसे सवाल कर रहे हैं, ये पूछ रहे हैं कि अक्साई चीन कब वापस लिया जाएगा। PoK कब आएगा। बिल तो पास हो चुके हैं, नहीं तो मैं जवाब देता। अभी भी दूंगा, मैं पूछना चाहता हूं कि PoK और अक्साई चीन किसके शासन में भारत से अलग गया। ये जवाब दे दें।”

इस पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि हमने 3 युद्ध लड़े हैं। इंदिरा गांधी आयरन लेडी थीं। इतिहास को मत बिगाड़िए। नेहरू के बारे में इस प्रकार का आरोप नहीं लगाइए। आपने क्लासीफाइड क्यों किया है।

इस दौरान कांग्रेस नेता चौधरी ने अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा सोमवार को दिए गए ऐतिहासिक फैसले का जिक्र किया। चौधरी ने कहा कि, ”जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव होना चाहिए। चुनाव सरकार को करवाना चाहिए। हम पहले से इसकी मांग करते रहे हैं।

आपने सदन में वादा किया था कि चुनाव कराएंगे”। चौधरी ने कहा कि, ‘जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलना चाहिए। इससे जम्मू-कश्मीर की जनता को लगेगा कि उनकी बात सुनी जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने यही फैसला दिया है।’

Parliament Winter Session
Parliament Winter Session

https://jandharaasian.com/delhi-news/

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि, ”अमित शाह सदन में सीना ठोककर कहते हैं कि हम PoK वापस लेकर आएंगे। आज क्या हो रहा है। PoK का सीना चीरकर चीन कॉरिडोर बना रहा है। हम कह रहे हैं कि कुछ करके दिखाओ, मान लीजिए कि कांग्रेस ने कुछ नहीं किया।

आप तो पहलवान हो, बलवान हो, आप PoK को छीनकर लाइए, हम देखना चाहते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि, ”आप कहते हैं सियाचीन को हासिल करके रहेंगे। आपने लद्दाख में क्या किया? अक्साई चीन कब वापस लाएंगे। आप लोग बड़ी-बड़ी बातें करते हो। चुनाव से पहले ये सब करके दिखाइए। चीन वहां सड़क बना रहा है।”

 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU