Padma Shri Surendra Dubey passed away: मन व्यथित और स्तब्ध है…विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह और Ex CM भूपेश बघेल ने जताया दुख

रायपुर: सुप्रसिद्ध कवि और पद्मश्री से सम्मानित डॉ. सुरेंद्र दुबे का निधन हो गया है. उनके निधन की खबर से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में शोक की लहर है. उनके निधन पर विधासभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शोक व्यक्त किया है.

 

विधानसभा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया में पोस्ट करते हुए लिखा-:  सारे विश्व में छत्तीसगढ़ का परचम लहराने वाले हमारे प्रिय कवि पद्मश्री सुरेंद्र दुबे जी के आकस्मिक देहांत समाचार से मन व्यथित और स्तब्ध है। जीवन पर्यंत सभी को हंसाने वाले श्री दुबे जी इस प्रकार हम सभी को अश्रुपूरित आंखों के साथ छोड़ जाएँगे यह कभी किसी में कल्पना भी नहीं की थी, उनका देहांत पूरे साहित्य जगत व मंचीय कविता के लिए अपूरणीय क्षति है। मैं प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्मा को श्रीधाम में स्थान और शोकाकुल परिजनों व प्रशंसकों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करें।

 

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  शोक व्यक्त करते हुए लिखा-: पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित, छत्तीसगढ़ के निवासी, हास्य कवि डॉ. सुरेन्द्र दुबे जी के निधन का दुखद समाचार मिला है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति एवं परिवारजनों को दुःख सहने का सामर्थ्य दे. ॐ शांति: