0 स्थानीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : सरायपाली स्थित अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय में कुटुम्ब न्यायालय महासमुन्द के अंतर्गत लिंक कोर्ट सरायपाली के लिये 02 (दो) परामर्शदाताओ की भर्ती किये जाने हेतु विज्ञापन प्रकाशित किया गया है । जिसमें इच्छूक स्थानीय नागरिक निर्धारित प्रारूप में आवेदन आमंत्रित किये जाने की अंतिम तिथि अब 08/05/2026 संध्या 05:00 बजे तक की गई है । इस पद हेतु बसना व सरायपाली क्षेत्र के निवासी व इच्छूक नागरिक उक्त अंतिम तिथि तक कार्यालय न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय महासमुन्द, जिला महासमुन्द (छ.ग.) को पंजीकृत डाक या सीधे कार्यालयीलन समय में बंद लिफाफा कर आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
वहीं इस संबंध में विस्तृत जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप जिला न्यायालय महासमुन्द के वेबसाईड https://mahasamunddcourts.gov.in/ पर उपलब्ध है, जिसे डाउनलोड किया जा सकता है।

इस सम्बन्ध में अति.जिला एवं सत्र न्यायाधीश वंदना दीपक देवांगन ने जानकारी देते हुवे बताया कि परामर्शदाताओं के लिये कोई भी व्यक्ति जिसके पास एक विषय के रूप में समाज विज्ञान या मनोविज्ञान के साथ किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय की उपाधि (डिग्री) हो और विशेषतः समाज कार्य, बाल मनोविज्ञान एवं कुटुम्ब संबंधी परामर्श में न्यूनतम दो वर्ष का अनुभव आवश्यक है आवेदन के सकता है साथ ही इस पद के लिए अपेक्षित अर्हता रखने वाली महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी । इस पद हेतु 35 वर्ष से 60 वर्ष की आयु के वाले आवेदन कर सकते हैं ।
एडीजे श्रीमती देवांगन ने बताया कि इस पद हेतु एक न्यायाधीश रहा हो या कुटुम्ब संबंधी विषयों में परामर्श का अनुभव रखता हो व अन्य सभी बातें समान होने पर नियुक्ति के मामले में उन्हें प्राथमिकता दी जावेगी। नियुक्त परामर्शदात्रीयो को मानदेय भुगतान का भी प्रावधान है ।