Online fraud : आनलाईन फ्राॅड को लेकर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Online fraud :

Online fraud : आनलाईन फ्राॅड को लेकर बस्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

  Online fraud :  जगदलपुर । बस्तर पुलिस के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। आनलाईन धोखधड़ी के मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिये बस्तर पुलिस के द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत् ठगी करने वाले फरार आरोपियों पर कार्यवाही करने में बस्तर पुलिस को सफलता मिली है।

  Online fraud : ज्ञात हो कि प्रार्थी विकाश सिंह नाग को आरोपी के द्वारा मोबइल नंबर 9748480384 व 7873017828 मे मैसेज व फोन क योनो एसबीआई से बोल रहा हूँ कहकर ओटीपी नंबर मागंकर प्रार्थी के एसबीआई बैंक खाता नंबर 35346352542 से कुल 49,996/रूपये ट्रांसफर करवाकर, आनलाईन धोखाधड़ी किया है।

  Online fraud : प्रार्थी के रिपोर्ट पर अज्ञात मोबाईल/खाता धारक के खिलाफ पुलिस थाना कोतवाली में धोखाधडी धारा 420 भादवि, 66(डी) आई0टी0 एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर, अनुसंधान में लिया गया।

  Online fraud : प्रकरण में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  जितेन्द्र सिंह मीणा, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाॅल के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक  विकास कुमार व उप पुलिस अधीक्षक गीतिका साहू के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी कोतवाली दिनेश यादव के नेतृत्व में टीम गठित कर, फरार आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था। दौरान अनुसंधान के मोबाईल नंबर व बैंक खातो के विश्लेषण एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदेही के उपस्थिति की जानकारी जिला रांची झारखंड में मिलने पर टीम झारखंड रवाना किया गया था।

  Online fraud : जहाॅ पर उक्त टीम के द्वारा संदेह के आधार पर, आरोपीगण मिले जिनस पुछताछ करने पर अपना जुर्म करना स्वीकार किये है। जिनसे घटना मे प्रयुक्त मोबाइल 05 नग, बैंक पास बुक 07 नग, आधार कार्ड 04 नग, चेक बुक 03 नग, ।ज्ड कार्ड 04 नग, पेनकार्ड 02 नग को आरोपीगण से जप्त कर दिनांक 13.12.2022 को गिरफ्तार कर, माननीय श्रडथ्ब् न्यालयाल राॅची (झारखण्ड) से ट्रांजिस्ट रिमांड प्राप्त कर, आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय जगदलपुर रवाना किया जा रहा है।

महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले अधिकारी:-
निरीक्षक     – दिनेश यादव, एमन साहू ,जितेंद्र कोसले सहा.उप निरी.  – सतीश यादव, विवेक प्रकाश कोसले प्र.आर.   उमेश चंदेलआरक्षक  – गौतम सिन्हा, कृष्णा सावडे, दीपक कुमार।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MENU