ऑनलाइन बेटिंग एप, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल, टैब एवं 60 हजार नगद जप्त

रमेश गुप्ता भिलाई । जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध दुर्ग पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी स्मृतिनगर पुलिस एवं एसीसीयू दुर्ग की संयुक्त टीम ने ऑनलाइन बेटिंग गेमिंग एप के माध्यम से सट्टा खेलने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 02 मोबाइल फोन, 01 टैब तथा ₹60,000 नगद सहित लगभग ₹1.25 लाख की सामग्री जप्त की गई है।
चौकी प्रभारी स्मृतिनगर राजेश कुमार साहू ने बताया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि खम्हरिया स्थित रियों होटल में दो व्यक्ति शेख अकरम (24 वर्ष), निवासी सेक्टर-06 निवासी,अनीष कुमारनिवासी (27 वर्ष), निवासी सेक्टर-07 निवासी के द्वारा
ऑनलाइन बेटिंग गेमिंग एप के माध्यम से सट्टा गतिविधि संचालित कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए होटल में दबिश दी और घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ा।
पूछताछ एवं तकनीकी जांच के दौरान आरोपियों ने मोबाइल एवं टैब के माध्यम से ऑनलाइन बेटिंग गेमिंग एप का उपयोग कर “सिक्किम” नामक प्लेटफॉर्म पर सट्टा खेलना स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से 02 मोबाइल फोन, 01 टैब और 60,000 नगद जप्त किया कुल जप्त सामग्री का अनुमानित मूल्य लगभग 1,25,000 रुपए बताया गया है l
मामले में थाना सुपेला के अंतर्गत चौकी स्मृतिनगर में अपराध क्रमांक 803/2026 दर्ज कर धारा 07 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी ऑनलाइन बेटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से अवैध आर्थिक लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से सट्टा गतिविधियों में संलिप्त थे। कार्रवाई में एसीसीयू दुर्ग एवं चौकी स्मृतिनगर पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *