शहीद दिवस पर कलेक्टर कार्यालय में अधिकारियों कर्मचारियों ने दो मिनट मौन रखकर किया नमन

सक्ती, कलेक्टर अमृत विकास तोपनो सहित कलेक्टर कार्यालय के अधिकारियों कर्मचारियों ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय सभाकक्ष में महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि व शहीद दिवस पर स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन किया। इस दौरान कलेक्टर एवं उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कलेक्टर तोपनो ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से भारत को स्वतंत्रता दिलाने में अतुलनीय योगदान दिया। उनके विचार और आदर्श आज भी देश और दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से गांधी जी द्वारा बताए गए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने तथा राष्ट्र के विकास में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लेने का आह्वान किया। जिससे अमर शहीदों के त्याग और उनके आदर्शों का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच सके। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीरेंद्र लकड़ा, अपर कलेक्टर बालेश्वर राम, अपर कलेक्टर श्री के.एस. पैंकरा, डिप्टी कलेक्टर सुश्री कावेरी मरकाम सहित कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *